Live Election Results: अंता विधानसभा में Congress के प्रमोद जैन भाया जीते
अंता 14 नवंबर 2025। राजस्थान के बारां ज़िले की अंता विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों की मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। इलेक्शन कमीशन की साइट से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया ने अपने निकटवर्ती उम्मीदवार BJP के मोरपाल सुमन को 15612 मतों से पराजित किया।
जबकि निर्दलीय और कांग्रेस के बागी नरेश मीणा लगातार दुसरे स्थान पर रहने के बाद आखिरी दो राउंड में तीसरे स्थान पर पहुँच गए।
20 राउंड के बाद मुख्य उम्मीदवारों की स्थिति
Congress (प्रमोद जैन भाया) - 69571 वोट (15612 वोटो से जीत)
निर्दलीय (नरेश मीणा) -53959 वोट
BJP (मोरपाल सुमन) - 53800 वोट
यहाँ कुल 20 राउन्ड मे मतगणना हुई।
प्रमोद जैन तीसरी बार अंता से विधायक चुने गए हैं. वे इससे पहले साल 2008 और 2018 में कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव जीते थे। भाया ने अंता से यह पांचवा चुनाव लड़ा है। इनमें से तीन बार वे जीते हैं और दो बार हारे हैं। कांग्रेस के लिए यह जीत इसलिए ज्यादा मायने रखती है क्योंकि राजस्थान में बीजेपी की सरकार है। बीजेपी की सरकार में हुए इस उपचुनाव को कांग्रेस ने भजनलाल सरकार के लिए ‘टेस्ट’ करार देते हुए कहा कि वह इसमें फेल हो गई है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
