मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए आवेदन 7 अक्टूबर तक
भीलवाड़ा की खबरें पढ़े Udaipur Times पर
Udaipur Times News, भीलवाड़ा, 18 सितम्बर 2026
1. मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए आवेदन 7 अक्टूबर तक
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत सम्मिलित प्रोफेशनल कोर्स हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उत्कृष्ट ढंग से कराने एवं समान अवसर प्रदान करने के लिए विभाग द्वारा ऑनलाईन पोर्टल पर सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में कोचिंग करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है। Bhilwara News
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेषक राम अवतार जाट ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के संशोधित नवीनतम विस्तृत दिशा-निर्देश एवं मानक संचालन प्रक्रिया के प्रावधानों के अनुसार पात्र अभ्यर्थी कोचिंग किये जाने हेतु अपने आवेदन एसएसओ पर लॉगिन कर सीएम अनुप्रति कोचिंग आइकन पर क्लिक कर सीएम अनुप्रति कोचिंग स्कीम का चयन कर ड्रापडाउन में से स्टूडेंट के विकल्प पर जाकर 07 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाईन भर सकते है।
2. सीवरेज और सड़क निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण
जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार नगर निगम आयुक्त कमल सिंह यादव ने शहर में चल रहे विकास कार्यों और सीवरेज प्रोजेक्ट्स की गति का जायजा लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और जनता को जल्द राहत देने के सख्त निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त ने 100 फीट रोड से लेकर पांसल रोड, मराठा कॉलोनी तक चल रहे रोड़ निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। Administrative News
निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांधीनगर और पुलिस लाइन सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों का मौका मुआयना किया और स्थानीय हालात की जानकारी ली।
सर्किट हाउस के पास चल रहे सीवरेज के कार्यों की धीमी गति पर संज्ञान लेते हुए, उन्होंने कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए एक अतिरिक्त मशीन लगाने के निर्देश दिए साथ ही सीवरेज लाइनों के डालने से शहर के जिन हिस्सों में सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उन सभी सड़कों का बारिश के उपरांत शीघ्र निर्माण करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।