उदयपुर मे सहायक पद पर पूर्व सैनिक की नियुक्ति हेतु प्रार्थना पत्र आमंत्रित
Udaipur Times, Job Alert, Udaipur News: उदयपुर सैनिक विश्राम गृह में संविदा के आधार पर सहायक के पद पर पूर्व सैनिक की नियुक्ति की जानी है।
सिपाही या नायक से सेवानिवृत्त इच्छुक पूर्व सैनिक जिसकी आयु 58 वर्ष से कम हो जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में उपस्थित होकर अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल कमलेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि संविदा पर सहायक के पद पर चयन विभाग द्वारा गठित समिति द्वारा साक्षात्कार के माध्यम के किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि नियुक्ति पूर्णतया संविदा पर होगी और अमलगमेटेड फण्ड द्वारा निर्धारित मानदेय प्रतिमाह भुगतान किया जायेगा। विस्तृत जानकारी एवं प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने हेतु 3 दिन में कार्यालय समय में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।