राज्य निर्यात पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए आवेदन आमंत्रित

आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित हैं

 | 
export award

उदयपुर 12 दिसंबर 2023। राज्य के उत्कृष्ट निर्यातकों को उनकी एक्सपोर्ट परफॉर्मेंस के आधार पर चयनित कर पुरस्कृत करने के उद्देश्य से राज्य निर्यात पुरस्कार योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गये हैं।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित हैं। योजना की जानकारी एवं आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। Check Website: https://industries.rajasthan.gov.in/icom/#/homehttps://repc.in/

राज्य की निर्यात इकाइयों संबंधित वित्तीय वर्ष के आवेदन पत्र का प्रिंट लेकर पूरी तरह भरे गए आवेदन पत्र (दो प्रतियों में) को मूल ही जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, उदयपुर कार्यालय में 31 दिसंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News