नगर निगम दीपावली मेले मे लोकल टेलेंट कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए आवेदन 12 अक्टूबर तक
Udaipur Times, Udaipur Deepawali Mela 2026: उदयपुर नगर निगम द्वारा 28 अक्टूबर से 11 नवंबर 2026 तक लगने वाले दीपावली मेले मे लोकल टेलेंट को दिखाने का भी मौका मिलेगा ।
स्थानीय प्रतिभाओ को अपना टेलेंट दिखाने के लिए नगर निगम मे आवेदन स्वीकार किए जा रहे है । इसकी आखिरी तारीख 12 अक्टूबर शाम 5:00 बजे तक रखी गई है ।
इच्छुक प्रतिभागी/कलाकार उदयपुर नगर निगम की राजस्व शाखा से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है ।
आपको बता दे की उदयपुर नगर निगम मे यह मेला इस साल 15 दिन के लिए लगेगा ।