उदयपुर: ऋषभदेव थाने में गिरफ्तार आरोपी की मौत: क़ैद में हत्या का आरोप

पुलिस के अनुसार, सुरेश को थाणा गांव में हुई चोरी के प्रकरण में चोरी का सामान खरीदने के संदेह में सोमवार दोपहर ऋषभदेव थाने लाया गया था। शाम को थाने में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तत्काल ऋषभदेव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
 | 
Udaipur: In a tragic turn of events in Bichiwada, Dungarpur district, Suresh Panchal, a 55-year-old man, died while in police custody at the Rishabhdev police station. Suresh was brought in for questioning regarding the alleged purchase of stolen goods.

उदयपुर, अगस्त 5, 2025: उदयपुर ज़िले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में चोरी के माल की खरीद से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए लाए गए डूंगरपुर ज़िले के बिछीवाड़ा निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों और समाजजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मृतक की पहचान सुरेश पंचाल (55), पुत्र हाकरचंद पंचाल निवासी बिछीवाड़ा डूंगरपुर के रूप में हुई है।

मामले में 4 निलंबित
ऋषभदेव मामले में एसपी ने 4 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, सुरेश को थाणा गांव में हुई चोरी के प्रकरण में चोरी का सामान खरीदने के संदेह में सोमवार दोपहर ऋषभदेव थाने लाया गया था। शाम को थाने में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तत्काल ऋषभदेव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जैसे ही परिजनों को सुरेश की मौत की सूचना मिली, वे बड़ी संख्या में अस्पताल और थाने पहुंचे।

परिजनों ने पुलिस पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पंचाल समाज के लोग भी मौके पर पहुंचे और आरोप लगाया कि सुरेश की मौत पुलिस की ज्यादती का नतीजा है। घटनास्थल पर तनाव को देखते हुए DySP राजीव राहर, तहसीलदार वीरेन्द्र सिंह राठौड़ सहित कल्याणपुर, खेरवाड़ा और पहाड़ा थाना क्षेत्र से पुलिस जाब्ता बुलाया गया। देर रात तक परिजन और समाजजन थाने व अस्पताल में डटे रहे और प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत जारी रही। इस मामले ने पुलिस कार्रवाई पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।