राजस्थान के आर्टिजनों को लेदर गुड्स की नई डिजाइन विकसित करने का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा

 | 
Leather Goods Training for SC

 

 

Udaipur Times, Rajasthan News: चर्म उद्योग को प्रोत्साहन देनेदस्तकारों के उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार करने तथा नए डिजाइन विकसित करने के उद्देश्य से SC वर्ग के लिए निःशुल्क 2 माह का लेदर गुड्स प्रशिक्षण जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र जयपुर (ग्रामीण) द्वारा दिया जाएगा

कार्यक्रम का शुभारंभ गुरूवार को ग्राम चावंडिया तहसील बस्सी में किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के आर्टीजनों को दो माह तक निःशुल्क प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार हेतू 1000 रुपए की टूलकिट एवं 500 रूपये प्रतिमाह स्टाई फंड भी दिया जायेगा।

इस दौरान विभाग द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत 100% ब्याज अनुदान, 100% CGTMSE पुनर्भरण एवं 10% मार्जिन मनी अनुदान का प्रावधान है। डॉ.भीमराव अंबेडकर उद्यम प्रोत्साहन योजना अंतर्गत विनिर्माण उद्योग हेतु 10 करोड़सेवा क्षेत्र के लिए 5 करोड़ एवं व्यापार के लिए 1 करोड़ रुपए तक ऋण उपलब्ध कराए जानेजिस पर उद्यमियों को परियोजना लागत का 25% अथवा 25 लाख रुपएजो भी कम होमार्जिन मनी अनुदान  6 से 9 प्रतिशत तक ब्याज अनुदान प्रावधान की जानकारी प्रदान की गयी।

इस अवसर पर जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र जयपुर ग्रामीण के उद्योग प्रसार अधिकारी अनिल भामूवरिष्ठ सहायक राजेश शर्मामास्टर ट्रेनर सावित्री देवी सहायक प्रशान्त बिलोनिया उपस्थित रहे।

  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News