आशाधाम आश्रम ने शांतिबाई मोची को 2 साल पश्चात अपने परिवार से मिलाया

निरंतर काउंसलिंग और थेरेपी देने से उनकी स्थिति में सुधार हुआ और शांतिबाई पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गई

 | 
Shanti bai mochi

उदयपुर 31 जनवरी 2024। शहर के मुल्ला तलाई स्थित आशाधाम आश्रम में शांतिबाई मोची को 2022 में की मानसिक स्थिति सही नहीं होने के कारण भर्ती करवाया गया था। नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि आश्रम में रहने के दौरान उनका इलाज चल जिससे उनकी स्थिति में सुधार हुआ और डॉक्टर द्वारा निरंतर दवाई देना और निरंतर काउंसलिंग और थेरेपी देने से उनकी स्थिति में सुधार हुआ और शांतिबाई पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गई थी। 

स्वस्थ होने के पश्चात आज उनके भाई और उनकी पुत्री ममता उन्हें लेने के लिए आश्रम आए शांति बाई को देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई उन्होंने बताया कि पहले इनको संभालना बहुत मुश्किल हो रहा था यह बार-बार भाग जाती थी और घर में रहते हुए लड़ाई झगड़ा करना और ऐसी हरकतें करती थी जिससे कि रखना मुश्किल हो गया था बहुत इलाज कराया किंतु कोई फर्क नहीं पड़ा।  

उन्होंने बताया कि आश्रम में भर्ती करवाने के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ है आज हमें मिलकर बहुत खुशी हुई उनकी स्थिति में बिल्कुल सुधार हो चुका है और यह पूर्ण स्वस्थ है इसके लिए हम आदरणीय सिस्टर का आभार व्यक्त करते हैं।  

संस्थापिका सिस्टर डेमियन ने शांतिबाई मोची को उनकी पुत्री व भाई को सुपुर्द किया और बताया कि शांतिबाई का पूरा ध्यान रखना है और आगे से आपकी जिम्मेदारी रहेगी इस प्रकार से आशा धाम आश्रम स्टाफ ने उनके घर के लिए शांतिबाई को विदा किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News