रिश्वत लेते गिरफ्तार एएसआई और उसके दलाल को 14 की न्यायिक हिरासत में भेजा

एसीबी ने कल रंगे हाथों किया था गिरफ्तार

 | 
jc

उदयपुर एसीबी द्वारा गोवर्धन विलास थाने में धोखाधड़ी के मामले में परिवादी से 35 हज़ार रूपए की रिश्वत लेते रंग हाथो गिरफ्तार हुए थाने के एएसआई मनोहर लाल मीणा और उसके दलाल कों एसीबी की टीम द्वारा शुक्रवार कों कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों आरोपियों कों सेशन कोर्ट द्वारा 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

एक दिन पूर्व दोनों आरोपियों कों एसीबी की टीम द्वारा एएसआई तथा पंचर की दुकान चलाने वाले उसके दलाल कों रंगे हाथों पकड़ा गया था। दरअसल परिवादी ने एसीबी कों शिकायत दर्ज करवाई थी की आरोपी एएसआई द्वारा उसके पिता और उसके भाई के नाम पर गोवर्धनविलास थाने में दर्ज एक केस में एफआर लगाने के एवज़ में 1 लाख रूपए की मांग की ज़ा रही थी, जिसमे मामला 50 हज़ार रूपए में तय हुआ था और इस राशि में से 35 हज़ार रूपए की राशि मांगी गई थी जिसपर आरोपियों कों रिश्वत राशि में से 35 हजार रूपए लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News