राजस्थान मे 5000 से अधिक आबादी वाले गांवों मे बनेंगे अटल प्रगति पथ

 | 
PM GSY Rajasthan

 

Udaipur Times, Rajasthan Rural Road Connectivity: राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए PM-GSY के चौथे चरण के तहत करीब 3 हजार 219 किलोमीटर लंबाई की सड़कें बनाई जाएंगी।

वर्ष 2026-27 में 1,500 किलोमीटर सड़कों का निर्माण पूरा किया जाएगा। शेष सड़कें आगामी वर्ष में बनाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल प्रगति पथ योजना के तहत 5 हजार से अधिक आबादी वाले ग्रामीण क्षेत्रों में सीमेंट कंक्रीट सड़कें बनाई जा रही हैं। Rajasthan Rural Road Connectivity

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीबी-जी राम जी योजना के तहत राजस्थान का ऐसा मॉडल विकसित किया जाए, जिससे गांवों का सर्वांगीण एवं सुनियोजित विकास सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि स्कूलों, अस्पतालों और अन्य आवश्यक सार्वजनिक संस्थानों तक बेहतर कनेक्टिविटी को प्राथमिकता दी जाए। Rajasthan Rural Road Connectivity

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के अवसर देने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदान बनाए जाएंगे। 

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News