क्राइम पेट्रोल फेम गुलशन पांडे के साथ अभिनय का मौका पाने के लिए कलाकरों ने दिए ऑडिशन

शार्ट मूवी के लिए कलाकरों ने दिए ऑडिशन

 | 
audition

आगामी 7, 8, और 9 जनवरी को लेकसिटी में होगी शूटिंग

उदयपुर। दिग्गज प्रोडक्शन और रॉ- फिल्म्स की ओर से पारिवारिक मूल्यों को दर्शाती शॉर्ट मूवी के लिए आज कला मंच क्लासेज में ऑडिशन संपन्न हुए। फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे क्राइम पेट्रोल फेम गुलशन पांडे के साथ अभिनय का मौका पाने के लिए डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सागवाड़ा, भीलवाड़ा और उदयपुर के कई रंग कर्मियों ने ऑडिशन दिए।

audiition

फिल्म के निर्माता दिग्गज प्रोडक्शन के निदेशक अभिषेक जोशी ने बताया कि रंगमंच की दुनिया को जिंदा रखने के लिए परिवार के भावनात्मक रिश्तों पर आधारित इस शार्ट मूवी में काम करने के लिए 8 वर्ष के बच्चो से लेकर से 70 वर्ष तक के बुजुर्ग कलाकारों ने अपना भाग्य आजमाया। 

ऑडिशन में आए कलाकारों को जज करने के लिए निर्णायक की भूमिका में वरिष्ठ रंगकर्मी मुश्ताक समीर, लोकेश पालीवाल, अभिषेक जोशी, लेकसिटी के उभरते फिल्म मेकर और इस शॉर्ट मूवी का निर्देशन कर रहे गौरव प्रभाकर एवं ऋषभ यादव ने सभी के ऑडिशन लिए। 

audition

फिल्म के निर्देशक गौरव प्रभाकर ने बताया कि आगामी 7, 8 और 9 जनवरी को गुलशन पांडे उदयपुर होंगे, जहां ऑडिशन में चयनित कलाकारों के साथ इस फिल्म की शूटिंग को पूरा किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News