उदयपुर में अब ऑटो चालक पहनेंगे निर्धारित वर्दी, 7 यूनियनों ने जताई सहमति

यातायात पुलिस की पहल, वर्दी से ऑटो चालकों की पहचान होगी स्पष्ट और यात्रियों का विश्वास बढ़ेगा
 

 | 
Auto rickshaw ambulance

 

Udaipur Times News , Traffic Management , Auto Rickshaw Driver , उदयपुर 20 नवंबर 2026 । शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित और यात्रियों को सुरक्षित महसूस कराने के उद्देश्य से उदयपुर यातायात पुलिस ने सकारात्मक पहल की है। अब शहर के ऑटो चालक निर्धारित वर्दी पहनकर ऑटो चलाएंगे। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए शहर की 7 प्रमुख ऑटो चालक यूनियनों के अध्यक्षों ने सहमति जताई है।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर शुक्रवार को यातायात शाखा कार्यालय में ऑटो चालक यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऑटो चालकों के लिए निर्धारित वर्दी पहनने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्दी पहनने से ऑटो चालकों की अलग और स्पष्ट पहचान बनेगी। इससे शहर में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों का विश्वास बढ़ेगा तथा यातायात व्यवस्था में अनुशासन बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। Udaipur News 

बैठक में मौजूद सभी 7 यूनियनों के अध्यक्षों ने इस पहल का स्वागत करते हुए सहमति जताई। उन्होंने अपने-अपने यूनियन के चालकों को निर्धारित वर्दी पहनकर ऑटो संचालन करने के लिए प्रेरित करने और व्यवस्था को लागू करवाने का आश्वासन दिया।

बैठक में शिव ऑटो चालक सेना के अध्यक्ष राजकुमार सोनी, एकता ऑटो यूनियन के अध्यक्ष शेर मोहम्मद, मेवाड़ ऑटो रिक्शा चालक यूनियन के अध्यक्ष भगवतीलाल, उदयपुर ऑटो टैक्सी चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष हीरालाल श्रीमाली, इंडियन ऑटो रिक्शा चालक यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद शक्का, लेक सिटी ऑटो यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ इंदौरी और शिव दल यूनियन के अध्यक्ष शंभूलाल साहू मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News