उदयपुर में कोविशिल्ड और कोवैक्सीन की 56500 डोज स्टोर में उपलब्ध

उदयपुर में कोविशिल्ड और कोवैक्सीन की 56500 डोज स्टोर में उपलब्ध

जिनको पहले चरण के दौर में टीके लगाए गए थे उनको अब एक सप्ताह बाद फिर से डोज लगाई जानी है

 
उदयपुर में कोविशिल्ड और कोवैक्सीन की 56500 डोज स्टोर में उपलब्ध
कोविशिल्ड के 45 हजार और कोवैक्सीन के 11500 डोज उपलब्ध है, दोनों कंपनियो के मिलाकर करीब 56500 डोज उपलब्ध है

उदयपुर में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया का दूसरा चरण 4 फरवरी से शुरु हो चुका है। दूसरे चरण में सबसे पहले जिला कलेक्टर चेतन देवड़ा को टीका लगाया गया गया। इसके बाद 6 और 7 फरवरी को पुलिस विभाग से जुड़े फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया गया। और बात की जाए वैक्सीन स्टोर की तो कोविशिल्ड की अभी 45 हजार डोज बचा कर रखी गई है। ताकि टीकाकरण में वैक्सीन की कमी नहीं हो। ऐसे में जिनको पहले चरण के दौर में टीके लगाए गए थे उनको अब एक सप्ताह बाद फिर से डोज लगाई जानी है।

बात की जाए वैक्सीन स्टोर की तो उदयपुर जिले में कोविशिल्ड और कोवैक्सीन के दोनों कंपनियो के डोज उपलब्ध है। कोविशिल्ड के 45 हजार और कोवैक्सीन के 11500 डोज उपलब्ध है। दोनों कंपनियो के मिलाकर करीब 56500 डोज उपलब्ध है। वहीं CMHO डॉ दिनेश खराड़ी का कहना है कि हमारी ओर से कोशिश की जा रही है कि वैक्सीन में किसी भी तरह की कमी नहीं रहे, इसलिए आगे से आगे इसकी मांग की तैयारी की गई है। इसके साथ ही कोविशिल्ड और को वैक्सीन दोनों कंपनियों की वैक्सीन को स्टोर करके रखा गया है।  

टीकाकरण अभी तक

दिनांक -           टारगेट -             प्रतिशत

16जनवरी2021 - 900 में से 762 - 84%

18जनवरी2021 - 774 में से 635 - 82%

19जनवरी2021 - 837 में से 584 - 69.77%

22जनवरी2021 - 895 में से 665 - 74.30%

23जनवरी2021 - 1640 में से 1285 - 78.35%

24जनवरी2021 - 2646 में से 2097 - 79.25%

25जनवरी2021 - 9932 में से 7662 - 77.14%

27 जनवरी2021 - 4848 में से 3284-  67.74%

28 जनवरी2021- 4072 में से 2954 - 72.54%

28जनवरी20121 - 4770 में से 3617 - 75.83%

29जनवरी2021 -  1031 में से 604 - 58.58%

31 जनवरी 2021 - 173 में से 111 - 64.16%

1 फरवरी 2021 - 482 में से 339 - 70.33%

4 फरवरी 2021 - 985 में से 854 - 86.70% 

5 फरवरी2021 - 1581 में से 1388 - 87.79%

6 फरवरी2021- 2439 में से 2080 - 85.28%

7 फरवरी2021 - 1000 में से 515 - 51. 50%

8 फरवरी 2021 - 250 मे से 231 - 92. 40%

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal