जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मनोरोगियों हेतु जागरूकता शिविर

मनोरोग इकाई एवं केंद्रीय कारागृह में आयोजित किये शिविर

 | 
shivir

उदयपुर 15 अक्टूबर 2024। सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर से प्राप्त निर्देशो के क्रम में कुलदीप शर्मा एडीजे एवम् सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर द्वारा मनोरोग इकाई एम बी अस्पताल परिसर, केंद्रीय कारागृह एवं महिला जेल में मनोरोगियों हेतु जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।  

मनोरोग इकाई एमबी अस्पताल परिसर में आयोजित जागरूकता शिविर के समय मनोरिगियो एवं उनके तीमारदारो को निःशुल्क विधिक सहायता एवं बाल विवाह रोको अभियान के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर डॉ. सुरेश गोचर प्रभारी मनोरोग इकाई भी उपस्थित रहे। नालसा योजनाओं के बारे भी जागरूक किया गया।

केंद्रीय कारागृह एवं महिला जेल में भी मनोरोग से ग्रसित बंदियो हेतु विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाकर बंदियों के इलाज के बारे में जानकारिया दी गई। इस अवसर पर उदयपुर के केंद्रीय कारागृहअधीक्षक राजपाल सिंह भी उपस्थित रहे ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News