आयड़ नदी हादसा: 23 दिन बाद बरामद हुआ युवक रवि का शव

सिविल डिफेंस व स्थानीय टीम को सफलता

 | 
dead body found after 23 days

उदयपुर 29 सितंबर 2025। गत 6 सितंबर 2025 को हुए हादसे में बह गए युवक रवि का शव 23 दिन बाद बरामद कर लिया गया। हादसे के समय एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया था, लेकिन रवि पानी के तेज बहाव में बह गया था।

रवि की तलाश में सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ, वाल्मीकि समाज और स्थानीय लोगों की मदद से करीब 10 दिन तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। परिजन भी थक कर बैठ गए थे, मगर रवि के पिता ने हार नहीं मानी और सिविल डिफेंस उप नियंत्रक दीपेंद्र सिंह राठौड़ को ज्ञापन देकर पुनः तलाश शुरू करने की अपील की।

राठौड़ के निर्देशन में पिछले तीन दिनों से फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे सिविल डिफेंस टीम को सफलता मिली और रवि का शव कानपुर खेड़ा पुलिया से लगभग 8 किलोमीटर दूर बरामद हुआ।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन में कानपुर व खेड़ा के स्थानीय निवासी, वाल्मीकि समाज और छोटू भाई का अहम योगदान रहा। इसके साथ ही चालक सुरेश सालवी, दीपक वडेरा, सचिन कंङारा, प्रकाश राठौड़, विपुल चौधरी, विष्णु राठौड़, विजय नकवाल, मुकेश सेन, भवानी शंकर वाल्मीकि, पुरुषोत्तम कुमावत, नामित चौहान, जगदीश डूलावत, मनोज जीसी, नरेश चौधरी, मनीष सेन, हितेश सोलंकी, कैलाश गमेती, सुनील खटीक, नरेंद्र सिंह झाला और महेंद्र सिंह मसानी सहित कई लोग मौजूद रहे।

टीम की लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार रवि का शव बरामद होने से परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए उनके बेटे का इंतजार खत्म हुआ