Rajsamand: आमेट में बीच रास्ते गाड़ी मे जन्मा बच्चा
4 बहनो को रक्षा बंधन पर मिला भाई का प्यार
राजसमंद ज़िले के आमेट उपखंड पर जहा रक्षा बंधन पर्व बहनो के द्वारा भाईयो के कलाई पर राखी बांध कर भाई बहन का पवित्र रिश्ता बनता हैं । कभी कभी बहनो के भाई नही होने पर बहनो को इस त्यौहार पर भाई होने की याद दिलाता है पर यह चमत्कार बहुत कम देखने को मिलता हैं।
यह चमत्कार आमेट के सेलागुड़ा में देखने को मिला जहां सेलागुड़ा निवासी महिला के डिलेवरी थी जहां वनविभाग के बाबु लाल कुमावत अपनी निजी गाड़ी में लेकर आमेट रवाना हुए लेकिन बीच रास्ते आमेट पहुंचने से पहले हैं महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया । यह उस चमत्कार से कम नही था जहां परिवार में पूर्व चार लड़किया थी लड़के की कमी थी आज रक्षा बंधन के पर्व पर लड़के के जन्म होने से चार बहनो को राखी बान्धने भाई मिल गया ।
परिवार में खुशिया छा गई । वही बाबुलाल कुमावत ने महिला व बच्चे को आमेट उपजिला अस्पताल लाकर भर्ती करवाया जहां दोनो स्वस्थ्य हैं।