आयड़ नदी में मछली के जाल में मगरमच्छ का बच्चा फंसा


आयड़ नदी में मछली के जाल में मगरमच्छ का बच्चा फंसा

रेस्क्यू कर बागदड़ा नेचर पार्क में छोड़ा

 
by crocodile rescue

उदयपुर शहर के आयड़ नदी में मछली के जाल में मगरमच्छ का बच्चा फंस गया। जिसके बाद वन्य जीव प्रेमी चमन सिंह ने मौके पर पहुंचकर मछली के जाल को काटकर मगरमच्छ के बच्चे का रेस्क्यू किया जिसे बाद में बागदड़ा नेचर पार्क में छोड़ा गया। 

आपको बता दे कि उदयपुर कैचमेंट में अच्छी बारिश होने के बाद स्वरूप सागर के गेट खोल दिए हैं जिससे पानी आयड नदी से होता हुआ उदयसागर में जा रहा है जिससे जलीय जीव भी झीलों विचरण कर रहे हैं। 

baby crocodile

ऐसा ही एक मामला आयड़ नदी में देखने को मिला जहां पर एक अज्ञात युवक द्वारा मछली पकड़ने का जाल बिछाया गया। जिसमें अलसुबह मगरमच्छ का बच्चा फंसा हुआ मिला। जिसे देखकर युवक जाल छोड़कर मौके से भाग गया। मगरमच्छ की सूचना मिलने पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद लोगों ने वन्यजीव प्रेमी चमन सिंह को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर चमन सिंह ने लोगों की मदद से मगरमच्छ के बच्चे को मछली के जाल से आजाद किया और उसे बागदड़ा नेचर पार्क में छोड़ा गया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal