भट्टियानी चोहट्टा में बंदर के बच्चे को गोली मारी

बंदर के बच्चे का इलाज जारी

 | 
monkey

उदयपुर 1 अप्रैल 2023 । शहर के भटियानी चौहट्टा क्षेत्र में बंदर के बच्चे को गोली मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को उदयपुर एनिमल फीड के सदस्य विनय सोनी व शालू जैन के पास में कॉल आया एक बंदर का बच्चा ऊंचाई से गिरने की वजह से घायल हो गया है। 

परंतु जब रेस्क्यू टीम के मेंबर पता चला बंदर के बच्चे की पीठ में गोली मारी गई है। काफी प्रयासों के बाद में शुक्रवार को बंदर का बच्चा पकड़ में नहीं आया। आज सवेरे वापस रेस्क्यू करने पर बंदर का बच्चा रेस्क्यू टीम की पकड़ में आ गया। एक्स-रे करवाने पर पता चला की गोली बंदर के बच्चे की रीड की हड्डी में लगी है और उसकी वजह से बंदर के बच्चे के शरीर के नीचे का भाग काम करना बंद कर दिया। 

इस घटना से शहर के वन्यजीव प्रेमियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नाराज़गी जताते हुए दोषियों को सजा देने की मांग की।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News