औदिच्य समाज के बड़गांव कुटुम्ब की नई कार्यकारिणी गठित

नारायण लाल व्यास अध्यक्ष मनोनीत

 | 
audichya samaj

उदयपुर 29 जनवरी 2025। औदिच्य समाज के बड़गांव कुटुम्ब की नई कार्यकारिणी के चुनाव में नारायण लाल व्यास अध्यक्ष मनोनीत किये गये। निर्वाचन अधिकारी गेहरीलाल शर्मा ने बताया कि समिति में उपाध्यक्ष उदयलाल शर्मा व आनंद त्रिवेदी, महामंत्री भंवरलाल त्रिवेदी, सह सचिव सोहनलाल जोशी, कोषाध्यक्ष श्यामलाल व्यास, सूचना एवं प्रसारण मंत्री सुनील व्यास, खेल मंत्री लवेश व्यास, सास्कृतिक मत्री राजेश शर्मा, संगठन मंत्री ख्यालीलाल व्यास व विनिश व्यास को बनाया गया। 

वहीं सलाहाकर मण्डल में खूबीलाल व्यास, पूंजीलाल शर्मा, गेहरीलाल शर्मा, पन्नालाल शर्मा, केशव व्यास, गेहरीलाल जोशी, मधुसूदन व्यास, दुर्गाशंकर शर्मा, मोहनलाल शर्मा व रामचन्द्र त्रिवेदी शामिल है।

अध्यक्ष बनने के बाद नारायण लाल व्यास ने बताया कि समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में युवाओं के सहयोग से समाजहित में कई महत्वपूर्ण कार्य किये जाएंगे और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News