उदयपुर में बंद और विरोध प्रदर्शन जारी

करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या को लेकर उदयपुर में बंद, कलेक्ट्रेट में पथराव की खबर 

 | 
band at udaipur

उदयपुर 6 दिसंबर 2023। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या को लेकर उदयपुर में विरोध-प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियो द्वारा कलेक्ट्रेट में पथराव की खबर भी सामने आ आ रही है।   

band

सेवाश्रम चौराहे पर बड़ी संख्या में राजपूत समाज संगठन सहित विभिन्न समाज के लोग सुबह एकत्रित हुए और नारेबाजी। उदयपुर बंद के आह्वान के बावजूद कुछ प्रतिष्ठान खुले थे तो लोगों ने उन्हें बंद करवाया।]

band in uadipur

हालांकि बंद के दौरान आवश्यक सेवाएं चालू हैं। जुलूस के रूप लोगों ने कलेक्ट्री की तरफ रुख किया। जहां पहुंचकर टायर जलाते हुए विरोध जताया। लोगों ने गोगामेडी अमर रहे के नारे लगाए। 

band in udaipur

साथ ही समाज पदाधिकारियों ने गोगामेडी के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की। इस अवसर पर पुलिस बल भी तैनात रहा। विरोध के चलते उदयपुर में सभी बाजार बंद है। वहीं, स्कूल और कोचिंग संस्थानों ने भी अवकाश घोषित कर दिया।

band in udaipur

 

band in udaipur

band in udaipur

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News