बांग्लादेश चुनाव: BNP स्पष्ट बहुमत की ओर

तारिक रहमान बन सकते नए PM 

 | 

13 फ़रवरी 2026। बांग्लादेश के आम चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) भारी बहुमत से जीत की ओर बढ़ रही है। BNP गठबंधन ने अब तक 176 सीटें जीती हैं, जबकि जमात गठबंधन को 57 सीटों पर जीत मिली है। जुलाई आंदोलन के छात्रों वाली NCP केवल दो सीटों पर आगे चल रही है।

बांग्लादेश चुनाव में 350 संसदीय सीटे हैं, जिनमें 50 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिनपर मतदान नहीं होते। 300 सीटों पर वोट डाले जाते हैं और इस बार एक कैंडिटेट के निधन से 299 सीटों के लिए ही मतदान हुए। शेरपुर-3 सीट पर अब बाद में मतदान होंगे। जो 50 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, उन्हें जनरल सीटों पर पार्टियों के रिप्रेजेंटेशन के आधार पर चुना जाता है।

बांग्लादेश के प्रमुख राजनीतिक दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) का नेतृत्व पहली बार तारिक़ रहमान ने किया है। इसके अलावा उन्होंने ख़ुद भी पहली बार इस चुनाव में हिस्सा लिया। तारिक़ के नेतृत्व में बीएनपी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। इस जीत के बाद तारिक़ रहमान बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बन सकते हैं। 

हालांकि बीएनपी तब जीत की ओर बढ़ रही है, जब शेख़ हसीना की पार्टी आवामी लीग को चुनाव में हिस्सा नहीं लेने दिया गया। चुनाव से महज़ कुछ महीने पहले ही अपनी माँ ख़ालिदा ज़िया के निधन के बाद तारिक़ ने पार्टी की कमान संभाली थी। 

पार्टी के सांगठनिक कार्यक्रम और पूरा चुनाव अभियान उनकी देख-रेख में ही चला है। तारिक़ के समर्थक उनको ही बांग्लादेश का संभावित प्रधानमंत्री बता रहे हैं। 

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति ज़ियाउर रहमान ने बीएनपी का गठन किया था और इसका संचालन पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा ज़िया ने बेहद कामयाबी से किया था। उन्होंने पार्टी की कमान संभालने के बाद कम समय में ही सत्ता तक पहुंचाया था। अब पूरी ज़िम्मेदारी तारिक़ रहमान के कंधों पर है। 

तारिक़ रहमान अवामी लीग के शासनकाल के दौरान पार्टी को एकजुट रखने में कामयाब रहे हैं। आवामी लीग पर पाबंदी के बाद बीएनपी की मित्र रही जमात-ए-इस्लामी ही उसकी सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी के तौर पर उभरी है। 

भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीएनपी की जीत पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि यह 'जीत' तारिक़ रहमान के नेतृत्व पर बांग्लादेश की जनता के भरोसे को दिखाती है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा। मैं बहुआयामी संबंधों को मज़बूत करने और साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए आपके (तारिक़ रहमान) साथ काम करने के लिए उत्सुक हूँ।"

Source: Various Media Reports
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal