55वां बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस कार्यक्रम

क्षेत्रीय सचिव राजेश आर जैन एवं अंचल सचिव धर्मवीर भाटिया ने भी ऑनलाइन माध्यम से अपने वक्तव्य में कटिबद्धता जाहिर करते हुए सार्वजनिक बैंकों के निजीकरण पर विरोध दर्ज कराया
 | 
nationalization day

उदयपुर 20 जुलाई 2023। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन जयपुर मण्डल, उदयपुर मॉड्यूल द्वारा 55वें बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस का आयोजन वित्तीय साक्षरता कैंप के माध्यम से किया गया। यह कैंप चित्रकूट नगर स्थित RSETI में, SBIOA के उप क्षेत्रीय सचिव अविनाश की अगुवाई में आयोजित किये गए जिसमें लोगों नें बढ़ चढ़ कर भाग लिया। 

श्री अविनाश नें बताया कि अखिल भारतीय बैंक अधिकारी महासंघ एवं SBIOA उस ऐतिहासिक निर्णय की सराहना करते है, जिसके माध्यम से 55 वर्ष पूर्व निजी बैंकों को सार्वजनिक कर देश की प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया गया था। पूर्व उप महासचिव शांतिलाल मारू ने भी इस अवसर पर संबोधित करते हुए सार्वजनिकरण के लाभों से सभी को अवगत कराया।

क्षेत्रीय सचिव राजेश आर जैन एवं अंचल सचिव धर्मवीर भाटिया ने भी ऑनलाइन माध्यम से अपने वक्तव्य में कटिबद्धता जाहिर करते हुए सार्वजनिक बैंकों के निजीकरण पर विरोध दर्ज कराया एवं साथ ही बताया कि समुदाय, सरकार और सभी हितधारकों के एकजट होने, सहयोग करने और एक टिकाऊ, समावेशी और लचीली बैंकिंग प्रणाली का निर्माण करने से ही हमारे देश और नागरकों के हितों की सेवा की जा सकती है। 

साक्षरता काउंसलर राज कुमार वर्डिया ने वित्तीय साक्षरता के विभिन्न पहलुओं पर सभी को उद्बोधित किया। इस अवसर पर अंचल सचिव मुकुंद भाटी, पवन सिंघी आदि मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News