कल 19 नवंबर को प्रस्तावित बैंक हड़ताल स्थगित

मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) की मध्यस्थता के बाद बैंक हड़ताल स्थगित

 | 
bank strike cancelled

उदयपुर 18 नवंबर 2022 । आज सायं 4.30 बजे देहली में मुख्य श्रम आयुक्त की मध्यस्थता में व केंद्रीय वित्त मंत्रालय के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भारतीय बैंक संघ, विभिन्न बेंकों के उच्च प्रबंधन व आल इंडिया बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन के बीच समझौता वार्ता प्रारंभ हुई जो 8 बजे तक चली। गहन विचार विमर्श के बाद तकरीबन सभी मुद्दों पर सहमति बनी व लिखित सहमति पर हस्ताक्षर सभी पक्षकारों द्वारा हस्ताक्षर किए गए।

उसके बाद आल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन ने कल 19 नवम्बर को बेंकों में होने वाली देश व्यापी हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया। यह जानकारी देते हुए संयोजक डी के जैन ने बताया कि तीन दौर की समझौता वार्ता के बाद सहमति बनी, तथा भारतीय बैंक संघ व बेंकों के प्रबंधन को अपना अड़ियल रुख छोड़ना पड़ा।

उन्होंने बताया कि बेंकों में हड़ताल नहीं होगी व बैंक आम दिनों की तरह सुचारू रूप से कार्य करेंगे।

  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News