Banswara: उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया आजादी का 79वां जश्न
कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
बांसवाड़ा 16 अगस्त 2025 । 79वां स्वतंत्रता दिवस जिलेभर में उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया बांसवाड़ा के कुशलबाग मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने राष्ट्रगान की धुन के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
मुख्य अतिथि डॉ. यादव के आगमन के साथ शुरू हुए मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद जिला कलक्टर ने परेड में शामिल मेवाड़ भील कोर, राजस्थान पुलिस , होम गार्ड्स राजस्थान गृहरक्षा दल, न्यु लूक गर्ल्स कॉलेज एन.सी.सी. आर्मी सीनियर विंग, लियो कॉलेज-एनसीसी आर्मी, एनसीसी आर्मी नूतन स्कूल, न्यु लूक एनसीसी आर्मी बॉय, न्यु लूक एनसीसी आर्मी गर्ल्स, लियो स्कूल एयर विंग एसीसी, नूतन स्कूल स्काउट-गाइड, लियो कॉलेज हिन्दुस्तान स्काउट तथा भारतीय विद्या भवन स्कूल की टुकडियों का निरीक्षण किया।
मुख्य समारोह में जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने परेड कमाण्डर बुधाराम विश्नोई-संचित निरीक्षक-पुलिस लाईन व सीआई सदर के नेतृत्व में मेवाड़ भील कोर (एमबीसी) के लीडर एसआई कैलाश कुमार, राजस्थान एसआई रामस्वरूप, होम गार्ड्स गृहरक्षा दल के उमाशंकर मईड़ा, न्यु लूक गर्ल्स कॉलेज सीनियर अंडर ऑफिसर एमसीसी आर्मी सीनियर विंग की डिंपल सिंह, लियो कॉलेज-एनसीसी आर्मी के सीनियर अंड ऑफिसर विवेक सेवक, एनसीसी आर्मी नूतन स्कूल के सार्जेन्ट इन्द्रपाल सिंह सिसोदिया, न्यु लूक एनसीसी आर्मी बॉय के सार्जेन्ट जेनिश पाल, न्यचु लूक एनसीसी आर्मी गर्ल्स की सार्जेन्ट मनस्वी गामोट, लियो स्कूल एयर विंग एनसीसी के काव्यराज सिंह राव, नूतन स्कूल स्काउट-गाइड रोवर नीतिन कुमार सिंह, लियो स्कूल हिन्दुस्तान स्काउट के जेनिल राणा तथा भारतीय विद्या भवन स्कूल की आरूषी गोयल नेतृत्व में सलामी मंच से गुजरी मिलीजुली परेड की सलामी ली।

मार्च-पास्ट के बाद अरविन्द के नेतृत्व में 16 सदस्यीय दल, वैशाली कुंवर के नेतृत्व में बालिका उमावि चन्द्रपाल के 23 सदस्यीय दल, अनुज ठाकुर के नेतृत्व में न्यू लूक सैकण्डरी स्कूल के 21 सदस्यीय दल, अली असगर के नेतृत्व में लियो सीनियर सैकण्डरी स्कूल (स्काउट,गाइड) के 26 सदस्यीय दल, लेवश जैन के नेतृत्व में भारतीय विद्या भवन सीनियर सैकण्डरी स्कूल के 17 सदस्यीय दल, ज़ीनत खान के नेतृत्व में अंकुर सीनियर सैकण्डरी स्कूल के 16 सदस्यीय दल, मधुर गणावा के नेतृत्व में ज्ञायक सैकण्डरी स्कूल के 15 सदस्यीय दल तथा हिमांशु सिंह चौहान के नेतृत्व में नूतन स्कूल के 28 सदस्यीय दल ने बैण्ड प्रदर्शन किया।
जोशीले बैण्ड प्रदर्शन के पश्चात अतिरिक्त जिला कलक्टर अभिषेक गोयल ने महामहिम राज्यपाल महोदय के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर उल्लेखनीय एवं सराहनीय सेवाओं के लिए 61 जनों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन
जिला स्तरीय मुख्य समारोह में प्रभारी एचएम महात्मा गांधी गर्ल्स स्कूल-कुशलबाग के भूपेश कुमार वर्मा, डीईओ माध्यमिक जयदीप पुरोहित, डीईओ प्रारंभिक शिक्षा श्रीमती शबफ अन्जुम,एडीईओ माध्यमिक गौतमलाल व विमल चौबीसा, एडीईओ प्रारंभिक शिक्षा दलसिंह आमलिया के निर्देशन में लोकेश पंड्या, श्रीमती नीता शर्मा, विजया दवे, प्रवीणा भावसार, कामाक्षी कोठारी और नीता भट्ट के सहयोग तथा लीडर राउमावि कालिका माता कक्षा-8 के जय, राउमावि कंधारवाड़ी कक्षा-7 के कृष्णा, ब्रिलियंट स्कूल कक्षा-7 के प्रियांशु, कंधारवाड़ी स्कूल कक्षा-7 के प्रेम तथा आदित्य पब्लिक स्कूल के भव्य द्वारा शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन किया गया।
सामूहिक नृत्य रहा आकर्षण का केन्द्र

मुख्य समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक के निर्देशन में गीत रचनाकार सतीश आचार्य के 16 विद्यालयों के 450 छात्राओं द्वारा नृत्य प्रदर्शन आकर्षण का केन्द्र रहा। गीतकार की भूमिका संदीप नागर, गायक कलाकार रेखा कंसारा, रैना नागर, हरगोविन्द भावसार, संदीपक कुमार पंड्या, उमंग पंड्या, कुशाग्र जोशी, ऋचा याज्ञिंक, वंदना त्रिवेदी, बरखा जोशी और प्रतीक्षा नागर के गायन पर ’’ लोकतंत्र की शान तिरंगा अमर रहेगा, जन-गण-मन तिरंगा अमर रहेगा ’’के समूह नृत्य को उपस्थित अतिथियों, गणमान्य नागरिकों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। समूह नृत्य का मुख्य प्रबंधन रेखा कंसारा द्वारा किया गया जबकि नृत्य निर्देशन ऋचा याज्ञिंक व रैना नागर, संगीत संयोजन संदीप कुमार पंड्या और ढोलक वादन पंकज त्रिवेदी ने किया।
जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला प्रमुख रेशम मालवीया, जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, अतिरिक्त जिला कलक्टर अभीषेक गोयल, भारत माता मन्दिर के संत रामस्वरुप जी, समाजसेवी पूंजीलाल गायरी,गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण, पार्षद के अलावा अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
अंत में राष्ट्रगान के साथ जिला स्तरीय मुख्य समारोह सम्पन्न हुआ। इस मौके पर समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, मीडिया कर्मियों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। समारोह में बण्ड प्रदर्शन में लियों सीनियर सैकण्डरी स्कूल, प्रथम, व राजकीय नूतन उच्च माध्यमिक स्काडट बैण्ड बंासवाडा द्वितीय एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के चन्द्रपोल गेट बांसवाडा तृतीय स्थान प्राप्त किया वही परेड व मार्च पास्ट प्रदर्शन में प्रथम स्थान राजकीय नूतन एनसीसी आर्मी, द्वितीय स्थान न्यूलुक एनसीसी आर्मी छात्र एवं लियों कॉलेज एन सी सी आर्मी छात्रा तृतीय स्थान पर रहे। समारोह का संचालन बृजमोहन तूफान, नमिता कुलश्रेष्ठ एवं प्रेरणा उपाध्याय ने किया।
गांवों-कस्बो में भी उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस
जिले के विभिन्न गांवों-कस्बों, विद्यालयों, पंचायत समितियों, उपखण्ड मुख्यालयों सहित ग्राम पंचायतों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया जहां राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मार्च-पास्ट के आयोजन हुए।
विभागों में भी हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम
इसी प्रकार जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर कार्यालय, जिला पुलिस अधाीक्षक, पुलिस लाईन, जिला परिषद, नगर परिषद, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, अधीक्षण अभियंता माही परियोजना, सार्वजनिक निर्माण सहित अन्य विभागों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराये गये। वहीं ’’ हर घर तिरंगा ’’ अभियान के तहत नागरिकगणों ने अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय लगाये।
