बांसवाड़ा: ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने की SIR की समीक्षा

बांसवाड़ा ज़िले की अन्य खबरे पढ़े Udaipur Times पर 
 | 
banswara

News-निर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देश के अनुरुप करें कार्यो को 

बांसवाड़ा 28 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ इंद्रजीत यादव ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) की समीक्षा की। वीसी में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री राजीव द्विवेद्वी, बांसवाडा उपखण्ड अधिकारी सुश्री सोनु कुमारी, चुनाव कार्योलय के राहुल आचार्य आदि मौजूद थे। 

उन्होंने विधानसभा क्षेत्रवार मैपिंग और डिजिटलाइजेशन के कार्य की प्रगति की समीक्षा की और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार को लगातार फील्ड में रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने एसआईआर कार्यक्रम की लगातार मॉनिटरिंग करने व कमजोर स्थिति वाले बीएलओ पर विशेष ध्यान देते हुए स्थिति में सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही, उपखंड अधिकारी,तहसीलदार आदि वीसी के माध्यम से जुड़े।

इससे पूर्व गुरुवार को प्रातः मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में एनआईसी  कक्ष में निर्धारित वीसी के एजेण्डा बिन्दु पिछली वी.सी. बैठक के बाद से डिजिटलीकरण की प्रगति, एएसडी वर्ग के मतदाता,पीएस का युक्तिकरण, ड्राफ्ट रोल की तैयारी,मानचित्रण स्थिति एवंसंभागीय प्रभारी अधिकारियों के क्षेत्रीय दौरों और निरीक्षणों में पाई गई खामियां को लेकर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये।

News-दुपहिया वाहन पर हेलमेट एवं चोपहिया वाहन में परिवहन करते समय सीटबेल्ट का प्रयोग सुनिश्चित करने के निर्देश 

बांसवाड़ा 28 नवंबर। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित सड़क सुरक्षा समिति की गत 19 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित बैठक में हाल ही राज्य के विभिन्न जिलों में गंभीर सड़क दुर्घटनाओं पर चिन्ता जाहिर करते हुए आम नागरिकों के साथ-साथ राजकीय कार्यालयों, संस्थाओं, उपक्रमों के अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा दुपहिया वाहन पर परिवहन करते समय हेलमेट तथा चोपहिया वाहन में परिवहन करते समय सीटबेल्ट का प्रयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने समस्त थानाधिकारियों, प्रभारी यातायात शाखा को उक्त निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने समस्त थानाधिकारियों को पुलिस टीम बनाकर 30 नवम्बर तक अपने क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों एवं अन्य उपक्रमों में टीमें भेजकर वहां तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों को उक्त निर्देशों से अवगत कराने व जागरूक करने हेतु निर्देशित किया है वहीं समस्त थानाधिकारियों को यह भी निर्देश दिये हैं कि वे 01 दिसम्बर-2025 से प्रतिदिन पुलिस टीमें बनाकर बारी-बारी से अलग-अलग सरकारी कार्यालय एवं अन्य उपक्रमों में में प्रवर्तन की कार्यवाही करें और इसकी 100 प्रतिशत वीडियोग्राफी भी करवाएं। इसी के साथ टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वे स्वयं ब्रीफ करने के पश्चात इस कार्य में नियोजित करें।

पत्र में कार्यालय पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान निवारण, पुलिस नियंत्रण प्रकोष्ठ, समस्त वृताधिकारी, एससी, एसटी सेल, समस्त पुलिस थानों, पुलिस लाईन, पुलिस नियंत्रण कक्ष, सीसीटीएनएस, यातायात शाखा एवं अन्य सभी पुलिस कार्यालयों में तैनात पुलिस अधिकारी एवं पुलिस कर्मचारी उक्त आदेश की शत-प्रतिशत पालना करेंगे। इस संबंध में उक्त समस्त कार्यालय, परिसरों के मुख्य द्वार पर प्रभारी यातायात शाखा द्वारा पुलिस कर्मी द्वारा पुलिस कर्मी तैनात कर प्रवर्तन की कार्यवाही करेंगे और बिना भेदभाव के सख्ती से हेलमेट, सीटबेल्ट का प्रयोग नहीं करने वाले कार्मिकों के विरूद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही करेंगे।