बांसवाड़ा में युवक गंभीर रूप से झुलसा, उदयपुर रेफर
पलोदरा गांव की घटना, प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उदयपुर भेजा गया; पुलिस मामले की जांच में जुटी।
Udaipur Times News, Banswara News, Emergency medical care, बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र के पलोदरा गांव में एक युवक ने कथित रूप से शराब के नशे में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को पहले महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देर रात उदयपुर रेफर कर दिया गया। युवक करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया है। Fire Accident at Banswara
जानकारी के अनुसार पलोदरा निवासी 24 वर्षीय आकाश पुत्र देबू स्थानीय सिंटेक्स मिल में मजदूरी करता है। वह रोज की तरह काम से शाम करीब सात बजे घर लौटा। घर आने के बाद उसने शराब पी और रात करीब नौ बजे अचानक खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
युवक की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद गंभीर हालत में उसे तुरंत महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार आग से युवक का शरीर करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया है। Banswara News
हालत गंभीर होने के कारण देर रात करीब 12 बजे उसे बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।
#Banswara #RajasthanNews #Palodra #Udaipur #LocalNews #BreakingNews #PoliceInvestigation #EmergencyCare #HospitalUpdate #NewsUpdate #IndiaNews #UdaipurTimes
