Banswara: बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित


Banswara: बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

बांसवाड़ा ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 
banswara

News-बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

बांसवाड़ा, 14 जून। संयुक्त शासन सचिव आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग के निर्देशों की पालना में जिला मुख्यालय पर 15 जून से राउण्ड-द- क्लॉक 24 घंटे बाढ़ नियंत्रण स्थापित कर दिया गया है। जिला कलक्टर एवं आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा डॉ. इन्द्रजीत यादव द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियंत्रण कक्ष 15 जून से 24 घटे तीन पारियों प्रातः 6 से दोपहर 2 बजे तक, द्वितीय पारी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा तीसरी पारी रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक डीईओसी में 24 घंटे कार्यरत रहेगा। 

जारी आदेश के अनुसार पर्यवेक्षण अधिकारी, प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी, पारी प्रभारी अधिकारी तथा कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं तीनों पारियों के लिए आरक्षित कर्मचारी भी लगाये हैं। आदेशानुसार अतिरिक्त कलक्टर अभिषेक गोयल को पर्यवेक्षण अधिकारी, तहसीलदार भू-अभिलेख श्रीमती दीशा गांधी को प्रभारी अधिकारी तथा सीओ स्काउट दीपेश शर्मा को सहायता प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं प्रथम पारी हेतु सहायक श्रम आयुक्त शिवचरण मीणा, द्वितीय पारी हेतु सहायक परियोजना अधिकार समग्र शिक्षा अभियान धर्मेन्द्र सिंह चारण को प्रभारी अधिकारी तथा तृतीय पारी हेतु उपनिदेशक कृषि उद्यान विभाग दलसिंह गरासिया प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा तीनों पारियों के लिए सोमवार से शुक्रवार एवं शनिवार से रविवार हेतु दो-दो कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है और आरक्षित कार्मिकों में तीन पारियों हेतु तीन-तीन कार्मिक लगाये गये हैं।

आदेशानुसार नियंत्रण कक्ष में लगाये गये अधिकारी/कर्मचारियों को उपस्थिति पंजिका में संदेश सूचना आवक-जावक पंजिका पत्रावली को 24 घंटे नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध रखने, पत्रावली में विभिन्न विभागों में बने नियंत्रण कक्ष की सूची मय दूरभाष नंबर रखने जाने के आदेश दिये गये हैं वहीं प्रभारी अधिकारियों को नियंत्रण में रहने और तीनों पारियों में साप्ताहिक अवकाश के दौरान रिजर्व पारी के कर्मचारियों को ड्यूटी देने हेतु निर्देशित किया गया है।

आदेश में जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक, प्रारंभिक शिक्षा को पारियों में लगाये गये शिक्षा विभागीय कार्मिकों को ड्यटी पर लगाने हेतु प्रधानाचार्य को पाबंद करने, आरक्षित कर्मचारियों को बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने ब्लॉक शिक्षा/प्रधानाचार्य को पाबंद करने के निर्देश दिए गये हैं वहीं विकास अधिकारियों को आरक्षित कर्मचारियों को बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोडने हेतु निर्देशित किया गया है।

आदेश में जिला आपदा प्रबंधन का दूरभाष नंबर 02962-248420, (ईओसी) का दूरभाष टोल फ्री नंबर-1077 रहेगा। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal