Banswara: हॉस्पिटल एवं डिस्पेंसरियों के खुलने के समय में आंशिक संशोधन
बांसवाड़ा ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर
News-महात्मा गांधी चिकित्सालय एवं शहरी डिस्पेंसरियों के खुलने के समय में आंशिक संशोधन
जनता क्लीनिक यथावत सचालित होंगे
बांसवाड़ा 30 सितंबर 2025 । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधीन आने वाले समस्त चिकित्सा संस्थानों के तहत शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राजस्थान तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा राष्ट्र द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण घोषित करने के संदर्भ में उत्पन्न स्थिति के परिप्रेक्ष्य में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधीन आने वाले समस्त चिकित्सा संस्थाओं के ओपीडी एक पारी में प्रातः 9ः00 बजे से अपरान्ह 3ः00 बजे तक आगामी आदेशों तक संचालित करने के आदेश प्रदान किये गये थे।
प्रमुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महात्मा गांधी चिकित्सालय-बांसवाड़ा ने बताया कि इन आदेशों की निरन्तरता में कार्यालय द्वारा पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए (शीतकालीन सत्र) 01 अक्टूबर से 31 मार्च-2025 तक राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय बांसवाड़ा एवं समस्त शहरी डिस्पेंसरियों की ओपीडी एक पारी में प्रातः 9ः00 बजे से अपरान्ह 3ः00 बजे तक एवं रविवार व राजपत्रित अवकाशों के दिनों में प्रातः 9 से 11 बजे तक आगामी आदेशों तक संचालित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनता क्लीनिक यथावत संचालित होंगे।
News-राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम
बांसवाड़ा 30 सितंबर 2025। राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती 2 अक्टूबर पर महात्मा गांधी स्मारक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं गांधीजी के प्रिय भजन तथा रामधुन के गायन होंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने इस संबंध में सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग,जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक/प्रारंभिक), उपनिदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क, आयुक्त नगर परिषद तथा सर्कल ऑर्गेनाइजर स्काउट गाइड को उक्त आयोजन करवाने के निर्देश दिये हैं तथा समस्त अधिकारियों को उक्त कार्यक्रम की सफल क्रियान्विति हेतु संयुक्त रूप से कार्यक्रम तैयार कर आयोजन करवाने के लिए निर्देशित किया है।
