विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत शनिवार को हुए शांतिपूर्वक मतदान में बांसवाड़ा जिले के मतदाताओं ने 81.36 मतदान कर उत्साह दिखाया।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाशचंद्र शर्मा ने बताया कि पांचों विधानसभा सीटों बागीदौरा-165, बांसवाड़ा-164, गढ़ी़-163, घाटोल-162 एवं कुशलगढ़-166 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 81.36 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार उपयोग किया।
इसी प्रकार जिले के बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र में 82.05 प्रतिशत, बांसवाड़ा में 79.22, गढ़ी में 75.55, घाटोल में 83.60 तथा कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 86.90 प्रतिशत मतदान हुआ।
कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम स्ट्रांग रूम में सील
बांसवाड़ा जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों बांसवाड़ा, बागीदौरा, कुशलगढ़, घाटोल एवं गढ़ी में शनिवार को शांतिपूर्वक सम्पन्न विधानसभा आम चुनाव-2023 के मतदान पश्चात मतदान दलों द्वारा ईवीएम मशीनों को लाने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा और उन्हें जिला मुख्यालय पर श्री गोविन्द गुरू राजकीय महाविद्यालय में बनाये गये स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच सील कर दिया गया। महाविद्यालय में चुनाव आयोग व जिला निर्वाचन विभाग द्वारा स्ट्रांग रूम में रखी गई मशीनों की कड़ी सुरक्षा हेतु भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) श्री प्रकाशचन्द्र शर्मा सहित रिटर्निंग अधिकारियों की देखरेख में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से मतदान दलों द्वारा लायी गई ईवीएम मशीनों को कमरों में सील करने का सिलसिला देर तक चलता रहा।
5 बजे तक मतदान के आंकड़े
बांसवाड़ा शहर - 71.17 फीसदी
बागीदौरा - 78.21 फीसदी
घाटोल - 76.58 फीसदी
कुशलगढ़ - 74.09 फीसदी
गढ़ी- 63.08 फीसदी
दोपहर 3 बजे तक मतदान के आंकड़े
बांसवाड़ा शहर - 57.62 फीसदी
बागीदौरा - 65.53 फीसदी
घाटोल -60.24 फीसदी
कुशलगढ़ - 57.86 फीसदी
गढ़ी- 57.82 फीसदी
दोपहर 1 बजे तक मतदान के आंकड़े
बांसवाड़ा शहर - 41.62 फीसदी
बागीदौरा - 48.83 फीसदी
घाटोल - 44.16 फीसदी
कुशलगढ़ - 41.23 फीसदी
गढ़ी- 36.83 फीसदी
सुबह 11 बजे तक मतदान के आंकड़े
बांसवाड़ा शहर - 25.85 फीसदी
बागीदौरा - 30.23 फीसदी
घाटोल - 28.12 फीसदी
कुशलगढ़ - 24.66 फीसदी
गढ़ी- 23.21 फीसदी
सुबह 9 बजे तक मतदान के आंकड़े
बांसवाड़ा शहर - 10.24 फीसदी
बागीदौरा - 11.82 फीसदी
घाटोल - 11.24 फीसदी
कुशलगढ़ - 10.24 फीसदी
गढ़ी- 8.04 फीसदी