Banswara: निवेश उत्सव राइजिंग राजस्थान इम्पेक्ट 1.0 आयोजित

बांसवाड़ा ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर

 | 
banswara

News-राजस्थान दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतिम दिन निवेश उत्सव राइजिंग राजस्थान इम्पेक्ट 1.0 कार्यक्रम आयोजित

बांसवाड़ा। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में सोमवार को निवेश उत्सव राइजिंग राजस्थान इम्पेक्ट 1.0 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम जयपुर में आयोजित किया गया जिसका लाइव प्रसारण जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव की मौजूदगी में हुआ।

लाइव कार्यक्रम में जिला उद्योग संघ के सचिव दीनदयाल शर्मा, निवेशक कौशल शर्मा, निलेश जैन, एम.डी. चौधरी, उपेन्द्र त्रिपाठी, आर.एस.मालपानी एवं जिले के अन्य निवेशकों तथा क्षेत्रीय प्रबंधक रिको के विक्रम सिंह निमेश ने भाग लिया।

जिला उद्योग केन्द्र एवं वाणिज्य केन्द्र-बांसवाड़ा के महाप्रबंधक हितेश कुमार जोशी ने बताया कि जिले में कुल 123 एमओयू 82210 करोड़ के निवेश हुए हैं, जिसमें 8 एमओयू 29.15 करोड़ के धरातल पर आ गए हैं जिनमें एडवांस फन वाटर, अनमोल इन्फ्रा, काफ्टमेन इण्डिया, कौशल मार्बल एण्ड मिनरल्स, रीता सर्जिकल एण्ड हैल्थ केयर, कौशल मार्बल, पुष्पम कॉर्पोरेशन एवं अरावली माईन्स एण्ड मिनरल्स शामिल हैं। अंत में महाप्रबंधक हितेश कुमार जोशी ने लाईव प्रसारण में आए निवेशकों का आभार व्यक्त किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News