Banswara-12 सितंबर 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
banswara

News-जिला परिषद् साधारण सभा की बैठक 26 को

बांसवाड़ा, 12 सितम्बर। जिला परिषद् साधारण सभा की बैठक 26 सितम्बर को प्रातः 10.00 बजे जनजाति सभागार भवन मंे आयोजित की जाएगी।

जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. वृद्धिचंद गर्ग ने बताया कि बैठक में लोक निर्माण विभाग, जिले में विद्युत वितरण व्यवस्था, माही परियोजना, चिकित्सा विभाग, जनजाति विभाग के कार्यों की समीक्षा के साथ ही जिला परिषद् के अधीन महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा एवं 15वां वित्त आयोग जिला परिषद् की वार्षिक कार्ययोजना वर्ष 2024-25 का अनुमोदन किया जाएगा वहीं अध्यक्ष महोदय की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को अपने विभाग में संचालित योजनाओं, उपलब्धियों के संबंध में एक-एक प्रति मय फोल्डर जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के साथ ही अधिकारियों को अपने प्रतिनिधियों को नहीं भेजते हुए स्वयं बैठक निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने को कहा है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News