Banswara: मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना शिविर 18 अगस्त को
बांसवाड़ा ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर
News-मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना शिविर 18 अगस्त को
बांसवाड़ा, 13 अगस्त। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग, बांसवाडा की ओर से मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के अन्तर्गत 18 अगस्त को शिविर आयोजित किया जावेगा। योजना का उद्देश्य राज्य के श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर एवं लोक कलाकारों द्वारा सामना की जाने वाली कठिनाईयों और भविष्य संबंधी आशंकाओं का समाधान एवं वृद्धावस्था में उन्हे आर्थिक सम्बल प्रदान करना है।
राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेशक मनोज कुमार गरासिया ने बताया कि योजना में वही श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर एवं लोक कलाकार पात्र है जो ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत है जिनकी उम्र 45 वर्ष तक है। योजना के पात्र अभिदाताओं को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 3000/- तीन हजार रूपये मासिक पेंशन दी जावेगी। योजना के अन्तर्गत देय पेंशन मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन के अतिरिक्त होगी।
उन्होंने बताया कि 41 वर्ष से 45 वर्ष आयुवर्ग के श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर एवं लोक कलाकार जिन्होंने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन करवा रखा है, वे जनाधार कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, यूएएन अकाउंट नंबर (ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन) लेकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग, बांसवाडा में स्थापित स्थाई पंजीकरण कैंप में दिनांक 18 अगस्त 2025 को आयोजित शिविर में उपस्थित होकर पंजीकरण करवा सकते है। श्रमिक स्ट्रीट वैंडर एवं लोक कलाकार यदि चाहे तो राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी ई-मित्र से अपना पंजीकरण करवा सकते है।
News-वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का सशक्त क्रियान्वयन
बांसवाड़ा, 13 अगस्त। जिला कलक्टर सभागार बांसवाड़ा मे बुधवार शाम जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव की अध्यक्षता में वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के सशक्त के क्रियान्वयन हेतु बैठक ली गई। उल्लेखनीय है कि गत 1 जुलाई, 2025 से 30 सितंबर, 2025 तक एक देशव्यापी विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत वर्तमान निष्क्रिय खातों का पुनः सत्यापन (रि-केवाईसी) किया जाएगा तथा नए खाते खोले जाएंगे। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के अंतर्गत अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने हेतु जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव द्वारा प्रगति की समीक्षा बैंकवार की गई।
बैठक में जिला अग्रणी प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा एवं जिला स्तर के समस्त बैंक प्रबंधक/प्रतिनिधि से सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित हुए। बैठक का प्रारम्भ उप निदेषक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा किया गया। उक्त बैठक में जिला कलक्टर की और से वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के सशक्त क्रियान्वयन अभियान के बारे में विस्तृत चर्चा की एवं सभी बैंक प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया की शेष रहे अभियानों के साथ में बैंक की प्रगति को एवं कैंप की प्रगति को जोडते हुए प्रगति रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिये हैं। कैंप के शेड्युल के बारे मे पूर्व में संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी, विकास अधिकारी, को जानकारी उपलब्ध करवाने हेतु कहा गया। बैठक का समापन उप निदेषक आर्थिक एवं सांख्यिकी के द्वारा धन्यवाद के साथ किया गया।