Banswara-13 दिसंबर 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर

 | 
banswara

News-प्रभारी सचिव आज लेंगे जिलाधिकारियों की बैठक 

बांसवाड़ा, 13 दिसंबर । आयुक्त आबकारी विभाग राजस्थान एवं जिले के प्रभारी सचिव नकाते शिवप्रसाद मदन शुक्रवार 13 दिसंबर को सायं 4.00 बजे जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा एवं बजट घोषणा संबंधी बैठक लेंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर अभिषेक गोयल ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को विभागीय रिपोर्ट हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी में तत्काल भिजवाते हुए समय पर पूर्ण तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

News-सामरिया ने घाटोल उपखंड अधिकारी का पदभार संभाला 

बांसवाड़ा, 13 दिसंबर । राजस्थान प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी अंकित सामरिया ने  बुधवार को घाटोल उपखंड अधिकारी का पदभार ग्रहण किया।प्रदेश के शाहपुरा जिले के मूल निवासी और वर्ष 2024 बैच के आरएएस सामरिया ने सुबह कार्यालय में पदभार ग्रहण किया और उपखंड कार्यालय के विभिन्न प्रभागों का निरीक्षण करते हुए प्रभाव प्रभारी से कार्यालय गतिविधियों की जानकारी ली।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News