Banswara: कलक्टर ने निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज एवं हॉस्पिटल का निरीक्षण किया

बांसवाड़ा ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर

 | 
banswara

News-जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज एवं हॉस्पिटल का निरीक्षण किया

बांसवाड़ा 14 अगस्त 2025। ज़िला कलेक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने बुधवार देर शाम उदयपुर रोड पर बड़गांव के समीप निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज बांसवाड़ा का विभाग के परियोजना अधिकारी अमित गर्ग एवं संवेदक के अभियंता की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया। नर्सिंग कॉलेज बांसवाड़ा का निर्माण कार्य 21 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इस कार्य के अंतर्गत एकेडमिक ब्लॉक का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है एवं बॉयज व गर्ल्स हॉस्टल का कार्य प्रगति रत है। जिला कलेक्टर द्वारा कार्य की गुणवत्ता को लेकर संतोष व्यक्त किया गया एवं शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

निर्माणाधीन हॉस्पिटल का भी किया निरीक्षण

इसी प्रकार जिला कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज  परिसर में निर्माणाधीन हॉस्पिटल के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर द्वारा कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता को लेकर संतोष व्यक्त किया गया। बांसवाड़ा जिले में मेडिकल कॉलेज से संबंधित हॉस्पिटल का निर्माण कार्य 120 करोड रुपए की लागत से किया जा रहा है। जिला कलेक्टर महोदय के निरीक्षण के दौरान आरएसआरडीसी के परियोजना निदेशक अमित गर्ग एवं अन्य उपस्थित रहे।