Banswara-17 सितंबर 2024 की प्रमुख खबरे
ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर
News-मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में 130 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने संबोधित किया, मां वाउचर योजना का शुभारंभ
बांसवाड़ा, 17 सितम्बर। जिले में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव मंगलवार को मनाया गया । हरिदेव जोशी रंगमंच पर नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री भजनलाल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान मां वाउचर योजना का राज्यस्तरीय शुभारंभ किया। योजना में बांसवाड़ा में भी गर्भवती महिलाओं की निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा दी जाएगी। जिले में इसके लिए चिकित्सा विभाग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था।
इस दौरान मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास समारोह का आयोजन भी हुआ । मुख्यमंत्री ने जयपुर से वीसी के माध्यम से सभी जिलों से जुड़े और चयनित जिलों में कर्मचारियों से बातचीत भी की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एचएल ताबियार ने बताया कि इस दौरान नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री का संदेश और उनके कर्तव्य संबंधित कीट दिया गया। वहीं कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पंचायत समिति के ब्लॉकों के पांच-पांच लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए।
कार्यक्रम के लिए 130 नवनियुक्त कार्मिकों सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव सहित जिले के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही इस दौरान कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।