Banswara -21 जून 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
banswara

News-पंचायतराज संस्थाओं में रिक्त पदों पर उपचुनाव

नाम वापसी के दिन किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया 

बांसवाड़ा, 21 जून। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं में 31 दिसम्बर-2023 तक रिक्त हुए पदों पर उपचुनाव करवाने के लिए घोषित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार 21 जून-2024 को सायं 3.00 बजे तक किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया। 

संवीक्षा में एक नामांकन निरस्त

रिटर्निंग अधिकारी, जिला परिषद् सदस्य निर्वाचन (कलक्टर) डॉ. इन्द्रजीत यादव ने बताया कि जिला परिषद् वार्ड संख्या 4 के रिक्त हुए सदस्य के निर्वाचन में 21 जून को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई जिसमें भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी मनोहर द्वारा प्रस्तुुत नामांकन पत्र में राजनैतिक दल द्वारा अभ्यर्थी के पक्ष में प्ररूप ’क’ एवं ’ख’ प्रस्तुत नहीं किये जाने एवं नाम निर्देशन पत्र के भाग-2 में पांच प्रस्तापकों के हस्ताक्षर नहीं होने से नाम निर्देशन पत्र निरस्त किया गया है।

News-पंचायतराज संस्थाओं में रिक्त पदों पर उपचुनाव

ईवीएम एफएलजी हेतु पार्टी प्रतिनिधियों का बुलाया 

बांसवाड़ा, 21 जून। पंचायत उपचुनाव के अन्तर्गत जिले में रिक्त पद के उपचुनाव हेतु 22 जून को प्रातः 10.00 बजे ईवीएम एफएलजी करवाये जाने हेतु आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कम्प्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया (मार्क्ससिस्ट), इंडियन नेशनल कांग्र्रेस पार्टी तथा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रतिनिधियों को समय पर ईवीएम वेयर हाउस बांसवाड़ा में उपस्थित होने को कहा गया है।

यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)(एडीएम) अभिषेक गोयल ने दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News