Banswara-23 मई 2024 की प्रमुख खबरे
ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर
| May 23, 2024, 10:36 IST
News-यात्रियों के लिए जल एवं छाया सुनिश्चित हो- संभागीय आयुक्त
बांसवाड़ा, 23 मई 2024। बुधवार को बांसवाड़ा रोडवेज और पुराने बस स्टेंड निरीक्षण को पहुंचे संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने आमजन और यात्रियों को भीषण गर्मी से राहत मिले इस हेतु छायादार शेड और पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो इसके लिए नगर परिषद को निदेश दिए। इसके बाद डॉ पवन ने शहर के चंद्रपोल गेट के समीप स्थित अरथूना हवेली का निरीक्षण किया और उसे अधिकृत कर वहां साफ सफाई हेतु नगर परिषद और तहसीलदार बांसवाड़ा को निर्देश दिए।
गौरतलब है कि भीषण गर्मी में बांसवाड़ा में आमजन बेहाल है उसके लिए संभागीय आयुक्त ने यह कदम उठाया है जिससे यात्रियों और आमजन को राहत मिलेगी।
