Banswara:विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने की दी हिदायत
ज़िला कलक्टर ने विद्युत विभाग की ली समीक्षा बैठक
बांसवाडा 28 अगस्त 2025। जिला कलक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव ने गुरुवार को विद्युत नगर गेस्ट हाउस में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक ली। बिजली आपूर्ति को लेकर आवश्यक निर्देश दिये और कहा कि विद्युत आपूर्ति को सूचारू करें ।
बैठक में AVVNL से संबंधित विभिन्न ज्वलंत एवं वर्तमान बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अजमेर डिस्कॉम वृत बांसवाड़ा के सभी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, शहर के कनिष्ठ अभियंता एवं एफआईएस, प्रोजेक्ट व स्टोर के अधिकारीगण उपस्थित रहे। आरंभ में अधीक्षण अभियंता भगवान दास बैरवा ने जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस मौके पर जिला कलक्टर ने जिले में ट्रांसफार्मर के जलने के कारणों की विस्तृत विवेचना की, जिस क्रम में अभियंताओं ने ट्रांसफार्मर के जलने के मुख्य कारण आकाशीय बिजली, ओवर लोडिंग, अर्थिंग एवं विद्युत चोरी होना बताया। जिला कलक्टर ने ट्रांसफार्मर की अर्थिंग सही करने एवं विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कृषि, घरेलु एवं अघरेलु कनेक्शन जारी करने के भी निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने हाईरिस्क बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की एवं इन्हें शीघ्रता शीघ्र चिन्हित कर दुरस्त करने हेतु निर्देशित किया। वहीं स्मार्ट मीटर के वेंडरों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली एवं टीम संख्या ब़ढ़ाकर लक्ष्यों को निर्धारित समायावधि में अर्जित करने के निर्देश दिये। उन्होंने पीएचईडी एवं जेजएम के कनेक्शनों को त्वरित गति से जारी करने करने के साथ इसमें कोई बाधा आने पर प्रशासन एवं पुलिस की मदद लेने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने राजस्व वसूली बढ़ाने एवं पीएम सूर्य घर योजना के आवेदनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। अंत में अधिशासी अभियंता जलज राज गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।
