Banswara-3 जून 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर

 | 
banswara

News-डॉ नीरज के. पवन ने एमजी चिकित्सालय में चिकित्सा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
गर्मी में पंखें-कूलर की व्यवस्था के साथ साफ-सफाई के दिए निर्देश

बांसवाड़ा संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के.पवन ने रविवार को चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लेने एवं गर्मी में मरीज के हाल की हकीकत जानने महात्मा गांधी चिकित्सालय के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। वहां पर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ-साथ चिकित्सा संबंधी अन्य व्यवस्थाएं भी देखी। 

साफ सफाई और गर्मी में मरीजों को राहत हेतु दिए निर्देश

जिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान डॉ. नीरज के. पवन ने वहां पर साफ-सफाई की व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए साथ ही गर्मी में मरीजों को राहत देने हेतु पंखे और कुलर की समुचित व्यवस्था हो इसके लिए भी आदेशित किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्डों में साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से उनके द्वारा अनुभव भी लिए तथा स्टाफ से भी उनकी मांग के बारे में पूछा। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने दूसरी मंजिल पर स्थित महिला वार्ड में खिड़कियों पर घास की टाट लगाने निर्देश दिए। उन्होंने हीटवेव वार्ड का निरीक्षण किया, वहां बेड की संख्या, दवाइयों तथा आईस वैक्स की स्थिति का अवलोकन कर संतोष व्यक्त किया। वहीं संभागीय आयुक्त ने अस्पताल में बिजली कटौती पर बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाकर अस्पताल में बिजली आपूर्ति सूचारू रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए ।

इस मौके पर उन्होंने चिकित्सालय स्थित आंचल मदर मिल्क बैंक का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया तथा कहा कि संभाग के प्रतापगढ़ एवं डूंगरपुर जिले के जिला चिकित्सालय में भी यह व्यवस्था हो तो वहां की माताएं एवं शिशुओं को लाभ हो। इस दौरान उन्होंने भारत विकास परिषद् की तरफ से आयोजित बेबी किट वितरण एवं फल वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

News-डूंगरपुर में गौ शाला और पानी की टंकी का भी किया निरीक्षण

बांसवाड़ा में एमजी चिकित्सालय का निरीक्षण करने के बाद संभागीय आयुक्त रविवार को डूंगरपुर पहुंचे जहां वमासा स्थित गौशाला का निरीक्षण कर गायों का पूजन किया उसके उपरांत उन्होंने गायों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। उसके बाद संभागीय आयुक्त ने वमासा में निर्माणाधीन पानी की टंकी का भी निरीक्षण कर उसे जल्द ही चालू कर आमजन तक पानी पहुंचाने हेतु निर्देश दिए साथ ही डॉ पवन ने वमासा स्थित पानी के तालाब का निरीक्षण कर जल की उपलब्धता और सिंचाई इत्यादि व्यवस्थाओ की जानकारी ली।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News