Banswara-3 अक्टूबर 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
banswara

News-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बांसवाड़ा दौरे पर

बांसवाड़ा 3 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार 4 अक्टूबर को बांसवाड़ा दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9.55 बजे विशेष विमान से बांसवाड़ा के तलवाड़ा हवाई पट्टी पहुंचेंगे। वे यहां से हेलीकॉप्टर से त्रिपुरा सुंदरी हेलीपेड पहुंचकर दर्शन करेंगे। दर्शन पश्चात मुख्यमंत्री पुनः हेलीकॉप्टर से मानगढ़ धाम आएंगे और 12.30 बजे धूणी दर्शन के लिए जाएंगे। वे 2.55 बजे मानगढ़ धाम स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित करेंगे और 3.10 बजे मानगढ़ धाम पर आयोजित आदि गौरव सम्मान समारोह में शरीक होंगे। मुख्यमंत्री इसी दिन शाम 5.40 बजे तलवाड़ा हवाई पट्टी से विशेष विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News