Banswara-5 अक्टूबर 2024 की प्रमुख खबरें

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
banswara

News-महामहिम राष्ट्रपति ने जोशी को किया आदि सेवा सम्मान से सम्मानित

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राजस्थान दौरे पर मानगढ़ धाम पर आयोजित कार्यक्रम में जनजाति क्षेत्र में सेवा कार्यों में संलग्न विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्ति मुख्य अभियंता जगदीश प्रसाद जोशी की जनजाति क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए महामहिम राष्ट्रपति ने उन्हें आदि सेवा सम्मान से नवाजा। 90 वर्षीय श्री जोशी अपने संपन्न घर परिवार से स्वेच्छा से दूर रहकर गांव विकास से राष्ट्र विकास की भावना से  सुदूर जनजाति क्षेत्र में ग्राम विकास के विभिन्न आयामों पर कार्य कर रहे हैं। उनका सपना जनजाति गांव को आदर्श गांव बनाना है, जिसमें प्रमुख प्राथमिकता पशुधन एवं कृषि विकास है। श्री जोशी 90 वर्ष के उपरांत भी एक युवा कार्यकर्ता की तरह नियमित रूप से जनजाति गांव में प्रवास करते हैं उनके बीच जाकर उनकी विभिन्न समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते हैं।

 

News-केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान कल बांसवाड़ा आएंगे

5 अक्टूबर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान रविवार को उदयपुर आकर बांसवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रविवार सुबह 11.20 बजे डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डा पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से बांसवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। बांसवाड़ा में निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस बांसवाड़ा में करेंगे। अगले दिन 7 अक्टूबर को सुबह 9 बजे बांसवाड़ा प्रस्थान कर 11 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा वहां से विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News