Banswara-9 अक्टूबर 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
banswara

News-राज्य स्तरीय सिविल सेवा टेनिस प्रतियोगिता में बांसवाडा टीम विजेता   

बांसवाड़ा 9 अक्टूबर । अलवर में आयोजित 5वीं राजस्थान राज्य अन्तर जिला सिविल सेवा लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2024-25 में बांसवाडा जिले की लॉन टेनिस की महिला टीम ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए फाईनल में उदयपुर को 2-1 से हरा कर विजेता का खिताब जीता। इस प्रतियोगिता में डॉ. विभा पुरोहित उप प्रधनाचार्य, श्रीमती कृपाली भट्ट शारीरिक शिक्षक एवं संगीता मईडा अध्यापिका ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। 

उल्लेखनीय है कि बांसवाड़ा महिला टीम विगत तीन वर्षो से सिविल सेवा प्रतियोगिता में भागीदारी करती आयी हैं। वर्ष 2022-23 में भी टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया था। लॉन टेनिस टीम बांसवाडा पहुॅचने पर जिला कलेक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव से मिली जिस पर उन्होने लॉन टेनिस टीम को बधाई दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News