Banswara News: BLO को नोटिस, OTS योजना में अंतिम 3 दिन, इंडिया स्किल्स 2025 पंजीकरण
BLO को कारण बताओ नोटिस
बांसवाड़ा, 26 सितंबर। बीएलओ कार्य में लापरवाही बरतने पर भाग संख्या 103 के बीएलओ (BLO) शाहिद मोहम्मद सिंधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) 164-बांसवाड़ा (अ.ज.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बांसवाड़ा द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि शाहिद मोहम्मद सिंधी बीएलओ भाग संख्या 103 को नोटिस के जरिये सूचित किया गया था कि उनके द्वारा बीएलओ कार्य में लापरवाही बरती जा है। उन्होंने सिंधी द्वारा लिखित जवाब में रखे पक्ष को उक्त कार्मिक द्वारा निर्वाचन कार्यालय की कोई अहमियत नहीं बताते हुए जारी कारण बताओ नोटिस में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 (1950 का अधिनियम संख्यांक 43) 12 मई 1950 के भाग 5 साधारण बिन्दु 32 पर अंकित निर्वाचक नामावलियों की तैयारी आदि से संसक्त पदीय कर्तव्यों का भंग के उपबिंदु (1) की शक्तियों का प्रयोग की दशा में बीएलओ के विरूद्ध कार्यवाही की जा सकती है, जिसमें कारावास से जिसकी अवधि 3 मास से कम की नहीं होगी किंतु 2 वर्ष तक की हो सकेगी और जुर्माने से दंडनीय होगा का प्रयोग किया सकता है।
नोटिस में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) ने उक्त बीएलओ को अंतिम अवसर दिया जाकर आदेशित किया है कि वे नोटिस प्राप्ति के साथ ही बीएलओ का कार्य प्रारंभ करें। इसके विपरित उपरोक्त वर्णित कार्यवाही प्रस्तावित कर दी जाएगी।
ओटीएस योजना में मात्र 03 दिन शेष
बांसवाड़ा, 26 सितम्बर। मुख्यमन्त्री बजट घोषणा के तहत अल्पसंख्यक विभाग की बकाया ऋण में ब्याज की छूट का लाभ लेने की एकमुश्त समाधान योजना जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 में अब केवल 03 दिन बचे हैं। ज्ञात हो कि योजनांतर्गत अतिदेय ऋण में समस्त बकाया मूल जमा कराकर शेष ब्याज व द.ब्याज की शत-प्रतिशत छूट का लाभ लिया जा सकता है। जिला अलपसंख्यक कल्याण अधिकारी मौ.जलालुद्दीन ने बताया कि योजना में पात्र बकायादारों में से अब तक 37 ऋणियों द्वारा बकाया मूल राशि जमा करवाकर शेष समस्त ब्याज की छूट का लाभ प्राप्त कर खाते बंद करवाए गए हैं। जि.अ.क.अधिकारी ने बताया कि नोटिस/दूरभाष संपर्क व व्यक्तिगत संपर्क कर समझाईश के बावजूद जो ऋणी योजना की निर्धारित तिथि तक बकाया राशि जमा नहीं कराते हैं, उन ऋणियों से बगैर किसी छूट के समस्त बकाया ब्याज सहित वसूली की जाएगी तथा विभागीय दिशानिर्देशानुसार कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी, जिसके लिए ऋणी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025 पंजीकरण शुरू
बांसवाड़ा, 26 सितंबर। राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम द्वारा इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया जा रहा है जिनके पंजीकरण शुरू हो गये हैं।
छात्रों के लिए सुनहरा मौका भारत की सबसे बड़ी स्किल प्रतियोगिता का हिस्सा बने और पहुँचे वर्ल्ड स्किल्स 2026 - विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच
1. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहवान
2. वर्ल्ड क्लास कौशल व उत्कृष्टता
3 अपनी संस्था और राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को बांसवाड़ा में
बांसवाड़ा 26 सितंबर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी 28 सितम्बर रविवार को बांसवाड़ा आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष इस दिन प्रातः 7.30 बजे उदयपुर से प्रस्थान कर प्रातः 10.30 बजे त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचेंगे। यहां त्रिपुरा सुंदरी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1.00 बजे त्रिपुरा सुंदरी से उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण
बांसवाड़ा, 26 सितम्बर। शासन सचिव पशुपालन विभाग राजस्थान ने डॉ. समित शर्मा ने शुक्रवार को अपने प्रवास के दौरान दाहोद रोड स्थित राजकीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर चिकित्सालय सेवाओं एवं कार्यकलापों की जानकारी ली। इस दौरान चिकित्सालय के उपनिदेशक डॉ. शेखर बुट्टे ने एक्स-रे, सोनोग्राफी, श्वान केनल हाऊस रेसक्यू कक्ष, जिला रोग निदान प्रयोगशाला एवं संयुक्त निदेशक कार्यालय के कार्य व्यवस्था का अवलोकन कराया।
विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विजय सिंह भाटी ने जिले में संचालित संस्थाओं के माध्यम से किये जा रहे पशुपालन विस्तार योजनाओं की जानकारी दी तथा जिला मुख्यालय पर संचालित एक्स-रे मशीन को आधुनिक सुविधा सम्पन्न करने के विशेष बजट का अनुरोध किया।
शासन सचिव डॉ. शर्मा ने चिकित्सालय के कार्मिकों से विभागीय कार्यों एवं योजनाओं के ईमानदारी से आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने तथा आवंटित लक्ष्यों को समयावधि में पूर्ण करने के साथ समय पर संस्था में उपस्थित होने अटेन्टेंस मैनेजमेंट सिस्टम को प्रत्येक कार्मिक को अपनाने के निर्देश दिये।
उपनिदेशक डॉ. बुट्टे ने बताया कि श्वान जन्म नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पशुपालन विभाग द्वारा चिकित्सा कार्य एवं नगर परिषद बांसवाड़ा द्वारा नर श्वानो को नसबंदी हेतु उपलब्ध कराकर जिन स्थान से श्वान को पकड़ा जाएगा वहीं पर नसबंदी उपरान्त चिकित्सा परामर्श के बाद नियत स्थान पर पुनः बस्ती में छोड़ा जाएगा। इस कार्य में आमजन से सक्रिय सहयोग प्रदान कर सहयोग करने को कहा गया है।
नवनियुक्त कार्मिक अपने दायित्वों को ईमानदारी से करें- डॉ. समित शर्मा
इसी के साथ राज्य सरकार द्वारा पशु चिकित्सा संस्थाओं को साधन सम्पन्न एवं पर्याप्त तकनीकी स्टाफ उपलब्ध कराने के लिए जिले की विभिन्न पशु चिकित्सा संस्थाओं में पशु चिकित्सा एवं साफ-सफाई के लिए 156 पशु परिचरों को नियुक्तियां प्रदान करने से पूर्व आवश्यक दिशा-निर्देश एवं पशु गतिविधियों से पशुपालकों को लाभान्वित करने के लिए एक बैठक बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय परिसर में आयोजित की गई, जिसमें शासन सचिव डॉ. शर्मा ने पशु परिचरों को ईमानदारी एवं समय पर संस्थाओं में अपनी सेवाएं प्रदान कर एक आदर्श पशु परिचर के रूप में पहचान बनाने पर बल दिया।
डॉ. शर्मा ने नवनियुक्त पशु परिचरों को शपथ दिलाते हुए उसकी अक्षरशः पालना करने की बात कही। इस दौरान विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विजय सिंह भाटी, उपनिदेशक डॉ. शेखर बुट्टे, डॉ. रतन कुमार बंसल एवं समस्त विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
