Udaipur Times, Banswara News: उदयपुर ज़ोन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. ओ.पी. रायपुरिया द्वारा बांसवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक द्वारा मातृ एवं शिशु केंद्र (MCH Wing) का सघन निरीक्षण किया गया। उन्होंने लेबर रूम, गर्भवती महिला वार्ड, गायनिक ओटी एवं पोस्ट-ऑपरेटिव वार्ड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान भर्ती महिला रोगियों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य, उपचार एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। MG Hospital Banswara
इसके पश्चात संयुक्त निदेशक द्वारा अस्पताल के आईसीयू वार्ड एवं लेबोरेटरी का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था में और अधिक सुधार करने के निर्देश दिए। Banswara MG Hospital
निरीक्षण के बाद संयुक्त निदेशक द्वारा प्रमुख चिकित्सा अधिकारी कक्ष में चिकित्सा अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में अस्पताल की चिकित्सा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार करने के आवश्यक निर्देश दिए गए। Banswara MG Hospital Inspection
निरीक्षण के दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव गौतम, प्राचार्य डॉ. योगेश कच्छा, डिप्टी कंट्रोलर डॉ. डी.के. गोयल एवं नर्सिंग अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।