बांसवाड़ा: खेल खेल में बच्चे की आंख में फेवीक्विक जाने से पलके चिपकी
बच्चे को इलाज के लिए उदयपुर रेफर
बांसवाड़ा 3 फरवरी 2026 । ज़िले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र स्थित बावलिया पाड़ा गांव के सरकारी स्कूल में एक तीसरी कक्षा के छात्र के साथ हादसा हो गया। खेलते समय गलती से उसकी आंखों में फेविक्विक चला गया, जिससे दोनों पलकों में चिपकाव हो गया।
बताया गया कि स्कूल में खेल के दौरान छात्र ने आंखें मसल लीं, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। बच्चे के रोने पर स्कूल स्टाफ ने उसे संभाला और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन बच्चे को कुशलगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक जांच के बाद उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया।
डॉक्टरों के अनुसार फेविक्विक के रासायनिक प्रभाव से छात्र की पलकों में चिपकाव हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उसे उदयपुर भेजा गया है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
