बांसवाड़ा में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर भर्ती कैंप 6 से 17 अक्टूबर तक

युवाओं को रोजगार का सुनहरा मौका

 | 
banswara

बांसवाड़ा 6 अक्टूबर 2025 । भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर, उदयपुर द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी भर्ती शिविर का आयोजन 6 से 17 अक्टूबर तक किया जाएगा।

कमांडेंट कार्यालय राकेश चौधरी ने बताया कि शिविर जिला की सभी पंचायत समितियों में तिथिवार आयोजित होंगे 

  • 6 अक्टूबर: छोटी सरवन
  • 7 अक्टूबर: घाटोल
  • 8 अक्टूबर: तलवाड़ा
  • 9 अक्टूबर: गढ़ी
  • 10 अक्टूबर: अरथूना
  • 11 अक्टूबर: आनंदपुरी
  • 13 अक्टूबर: गांगलतलाई
  • 14 अक्टूबर: बागीदौरा
  • 15 अक्टूबर: सज्जनगढ़
  • 16 अक्टूबर: बांसवाड़ा
  • 17 अक्टूबर: कुशलगढ़

सभी पंचायत समिति के अभ्यर्थी इन शिविरों में भाग ले सकते हैं। भर्ती का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रहेगा।

योग्यता और पात्रता:

  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: 10वीं उत्तीर्ण
  • आयु सीमा: 19 से 40 वर्ष
  • ऊंचाई: 168–170 सेमी
  • वजन: 55–90 किलोग्राम
  • आवश्यक दस्तावेज: शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड की प्रतिलिपि एवं 2 पासपोर्ट साइज फोटो।

प्रशिक्षण और नियुक्ति:

चयनित युवाओं को एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद उन्हें भारत सरकार एवं राजस्थान के विभिन्न औद्योगिक, सुरक्षा और संस्थागत स्थलों पर नियुक्त किया जाएगा — जैसे जोधपुर एम्स, जेके सीमेंट, चित्तौड़गढ़ किला, कुंभलगढ़ किला, मारुति गुजरात, हिंदुस्तान जिंक, एयरपोर्ट, मेट्रो, ताज होटल आदि।

वेतन एवं सुविधाएं:

  • सुरक्षा जवान: ₹14,000 – ₹22,000 प्रतिमाह
  • सुरक्षा सुपरवाइजर: ₹18,000 – ₹28,000 प्रतिमाह
  • साथ ही पीएफ, पेंशन, जीवन बीमा, मेडिकल, प्रमोशन, आवास एवं मेस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 
📞 9694371137, 7073744937

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News