Banswara: 7 सितंबर से वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा-9 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पूर्व केन्द्र पर पहुंच जाने की अपील
बांसवाड़ा, 6 सितंबर 2025। लगातार हो रही बारिश के चलते 7 सितंबर से होने वाली वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2024 के तहत समस्त अतिरिक्त ज़िला मजिस्ट्रेटों से ज़िले से परीक्षा देने अन्यत्र ज़िलों में वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर परीक्षा केन्द्र पर पहुंचे।
अतिरिक्त ज़िला मजिस्ट्रेट (ADM) अभिषेक गोयल ने समस्त अतिरिक्त ज़िला मजिस्ट्रेटों को भेजे संदेश में कहा कि लगातार बारिश हो रही है। रविवार सुबह संभव है कि कुछ परीक्षार्थी निर्धारित समय प्रातः 9.00 बजे केन्द्र पर नहीं पहुंचे परंतु उन्हें किसी भी हालत में 9.00 बजे बाद प्रवेश नहीं देना है।
बारिश का मौसम होने के कारण अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे समय का ध्यान रखें और एडवांस में ही अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुंच जाएं ताकि अंतिम समय किसी भी की कोई परेशानी नहीं हो, क्योंकि प्रवेश 9.00 बजे बंद हो जाएगा।
#SeniorTeacherExam2024 #RajasthanExamUpdate #BanswaraNews #TeacherRecruitment2024 #ExamAlert #EducationNews #ExamUpdateRajasthan #TeacherExam2024 #RajasthanNews #UdaipurTimes
