Banswara: शेरगढ़ में सर्वाधिक 69 मिलीमीटर बारिश
बांसवाड़ा ज़िले से सबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर
News-आनंदपुरी तहसील क्षेत्र के शेरगढ़ में सर्वाधिक 69 एमएम वर्षा दर्ज
बांसवाडा 1 सितंबर। जिलेभर में वर्षा का दौर निरन्तर जारी है। सोमवार सुबह 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में सर्वाधिक 69 मिली मीटर वर्षा जिले के आनंदपुरी तहसील क्षेत्र के शेरगढ़ में दर्ज की गई।
जिला मुख्यालय स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त वर्षा मापी आंकड़ों के मुताबिक गढ़ी में 47, घाटोल में 42, बागीदौरा में 37, बांसवाड़ा और छोटीसरवन तहसील क्षेत्र के दानपुर में 36-36, घाटोल तहसील क्षेत्र के भूंगड़ा में 34, अरथुना में 33, आबापुरा तहसील क्षेत्र के केसरपुरा में 31, गढ़ी के लोहारिया में 21, गनोड़ा के जगपुरा में 23, कुशलगढ़ में 18, गांगड़तलाई के सल्लोपाट में 08 तथा सबसे कम 05 मिली मीटर वर्षा सज्जनगढ़ में मापी गई।
News-पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित
बांसवाड़ा। राजकीय पॉलिटक्निक महाविद्यालय-बांसवाड़ा में प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष (पार्श्व प्रवेश) ब्रांच सिविल, विद्युत व यांत्रिकी में प्रवेश सत्र 2025-26 के लिए सीधे प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी द्वितीय चरण 1 से 3 सितम्बर अगस्त 2025 तथा तृतीय चरण 10 से 14 सितम्बर-2025 प्रातः 11 बजे एवं तृतीय चरण वाले विद्यार्थियों को 15 सितमबर-2025 प्रातः 11 बजे सम्पूर्ण दस्तावेज एवं फीस लेकर उपस्थित होना है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिकारी के लिए बोर्ड की विभागीय वेबसाइट एचटीटीपीएसः//डीटीई.राजस्थान.जीओवी. इन और डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू. डीएपी2025.इन का अवलोकन कर सकते हैं।
News-सितंबर माह में आमजन की परिवेदनाओं, समस्याओें की सुनवाई के आयोजन तय
बांसवाड़ा। मुख्य सचिव द्वारा जनभावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं, समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान तथा अटल सेवा शिविर के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना में माह सितम्बर-2025 में जिले में ग्राम पंचायत, अटल जनसेवा शिविर एवं जिला स्तर पर जनसुनवाई के आयोजन तय कर लिये गये हैं।
जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव द्वारा जारी आदेश अनुसार 4 सितम्बर-2025 को ग्राम पंचायत समिति स्तरीय जनसुनवाई जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित डीओआईटी वीसी केन्द्र में होगी। इसके लिए उपखण्ड अधिकारी नोडल अधिकारी रहेंगे। इसमें ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी/कर्मचारी, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, गिरादावर, जल संसाधन, पीएचईडी, विद्युत निगम, पीडब्ल्यूडी, चिकित्सा विभाग व अन्य विभागों की भागीदारी रहेगी। इसका पर्यवेक्षण एवं मॉनिटरिंग समस्त उपखंड अधिकारी, टीआरएस बीडीओ तथा अन्य विभागों के चयनित अधिकारियों द्वारा चक्रीय क्रम में रहेगा। जनसुनवाई में संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच व अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।
इसी तरह जिला अटल सेवा शिविर 11 सितम्बर को (द्वितीय गुरूवार) व एक से अधिक पं.स. वाले उपखंड की अगली पं.स. में अगले कार्यदिवस 12 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से पंचायत समिति में स्थित डीओआईटी वीसी केन्द्र में आयोजित किये जाएंगे। इसमें उपखंड अधिकारी व समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगणों तथा प्रमुख विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी चक्रीय क्रम में भाग लेंगे। इसके नोडल अधिकारी अति. जिला कलक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जि.प. रहेंगे वहीं जिला कलक्टर एवं अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण पर्यवेक्षण एवं मॉनिटरिंग करेंगे। इसमें संबंधित ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।
इसी तरह जिला स्तरीय सुनवाई 18 सितम्बर को जिला मुख्यालय स्थित वीसी कक्ष में होगी, जिसका पर्यवेक्षण एवं मॉनिटरिंग संभागीय आयुक्त करेंगे इसमें सांसद, विधायकगण, जिला प्रमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। जिला कलक्टर ने इस संबंध में जारी दिशा-निर्देशों की प्रति समस्त अधिकारीगणों को भिजवाते हुए इसमें निहित निर्देशों का अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
#BanswaraNews #RajasthanUpdate #BanswaraRainfall #WeatherUpdate #JanSunwai #AatalSevaShivir #PolytechnicAdmission #BanswaraEducation #RajasthanWeather #UdaipurDivision #UdaipurTimes
