बांसवाड़ा: उपखंड अधिकारी छोटीसरवन ने किया क्षेत्र का निरीक्षण
उपखंड अधिकारी छोटीसरवन ने किया क्षेत्र का निरीक्षण
बांसवाड़ा 29 नवंबर 2025 । उपखंड अधिकारी छोटीसरवन प्रकाश चन्देलिया ने शनिवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय वडलापाड़ा, राजकीय उच्च प्राािमिक विद्यालय उमरीपाड़ा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय फेफर तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र फेफर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय वडलापाड़ा में अध्यापक अनुपस्थित पाए गए तथा मिड-डे-मील की व्यवस्था भी सही नहीं पाई गई। वहीं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उमरीपाड़ा में निरीक्षण के दौरान सभी उपस्थित पाए गए। राजकीय प्राथमिक विद्यालय फेफर में संस्थाप्रधान अनुपस्थित पाए गए। इस मौके पर उन्होंने सभी पोषाहार प्रभारियों को मिड-डे-मिल में गुणवत्ता सुधार हेतु निर्देश दिए तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी छोटीसरवन को अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र फेफर बंद पाया गया, जिस पर ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अनुपस्थित कार्मिकों पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
दिसंबर माह में जिला कलक्टर द्वारा ली जाने वाली बैठकों, जनसुनवाई तथा निरीक्षण के कार्यक्रम निर्धारित
बांसवाड़ा 29 नवंबर। जिला कलक्टर द्वारा दिसंबर माह में क्षेत्र में किए जाने वाले रात्रि विश्राम, दौरे, रात्रि चौपाल, जनसुनवाई एवं कार्यालय के निरीक्षण तथा जिला कलक्टर सभा कक्ष में आयोजित की जाने वाली बैठकों का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 दिसंबर को साप्ताहिक समीक्षा बैठक, जनसुनवाई , संपर्क पोर्टल, फ्लैगशिप एवं अन्य योजनाओं की बैठक आयोजित होगी । 2 दिसंबर को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं पैरोल परामर्श दात्री समिति की बैठक होगी। 3 दिसंबर को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक होगी। 4 दिसंबर को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग, एनएच, आरएसआरडीसी की जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। 5 दिसंबर को पंचायत समिति घाटोल क्षेत्र का दौरा, लोक सुनवाई कार्यालय एवं अन्य राजकीय कार्यालय का निरीक्षण, विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक, जिला स्तरीय बैंकिंग समीक्षा समन्वय समिति की बैठक होगी।
8 दिसंबर को साप्ताहिक समीक्षा बैठक, जनसुनवाई, संपर्क पोर्टल, फ्लैगशिप एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक होगी। 9 दिसंबर को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम के आयोजन क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति की बैठक व फ्लैगशिप स्कीम की समीक्षा बैठक आयोजित होगी। 10 दिसंबर को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं आर ओ बैठक होगी। 11 दिसंबर को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक होगी। 12 दिसंबर को पंचायत समिति क्षेत्र बांसवाड़ा का दौरा, तहसील कार्यालय आबापुरा एवं अन्य राजकीय कार्यालय का निरीक्षण, विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक होगी।
15 दिसंबर को साप्ताहिक समीक्षा बैठक, जनसुनवाई संपर्क पोर्टल, फ्लैगशिप एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक होगी। 16 दिसंबर को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक तथा जिला स्तरीय मध्यान भोजन एवं संचालन समिति एवं जिला स्तरीय निष्पादन समिति की बैठक होगी। 17 दिसंबर को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक, बाल श्रम टास्क फोर्स समिति, बंधक श्रमिक सतर्कता समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल श्रम भिक्षा वृत्ति रोकथाम की बैठक, अवैध खनन की रोकथाम हेतु गठित टास्क फोर्स की बैठक होगी। 18 दिसंबर को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं जिला स्तरीय संपर्क समाधान एवं जनसुनवाई तथा जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता एवं निगरानी समिति व राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परियोजनाओं की समीक्षा बैठक होगी। 19 दिसंबर को पंचायत समिति क्षेत्र सज्जनगढ़ का दौरा, उपखंड सज्जनगढ़ तथा लोक सुनवाई कार्यालय एवं अन्य राजकीय कार्यालय का निरीक्षण होगा। विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, जिला स्तरीय बीमा समिति की बैठक होगी।
22 दिसंबर को साप्ताहिक समीक्षा बैठक, जनसुनवाई, संपर्क पोर्टल, फ्लैगशिप एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक होगी। 23 दिसंबर को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं जिला स्वास्थ्य समिति एवं राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी, जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति और डीएमएफटी मैनेजमेंट कमेटी की बैठक होगी। 24 दिसंबर को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं जिला यातायात प्रबंधन समिति, सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स समिति की बैठक होगी। 26 दिसंबर को पंचायत समिति क्षेत्र बागीदौरा का दौरा, उपखंड कार्यालय बागीदौरा तथा लोक सुनवाई कार्यालय एवं अन्य राजकीय कार्यालय का निरीक्षण होगा। विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास एवं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समस्त योजना की विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी।
29 दिसंबर को साप्ताहिक समीक्षा बैठक, जनसुनवाई, संपर्क पोर्टल, फ्लैगशिप एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक होगी। 30 दिसंबर को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं विद्युत विभाग प्रसारण, उत्पादन की जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। 31 दिसंबर को जिला महिला समाधान समिति एवं जिला कार्य दल की बैठक तथा गौशाला की बैठक होगी।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
