बांसवाड़ा: प्रसव के बाद महिला की मौत, लापरवाही का आरोप

गांगड़तलाई सीएचसी में प्रसव के बाद बिगड़ी महिला की तबीयत, परिजनों ने इलाज में देरी का आरोप लगाया। जिला अस्पताल ने महिला को ब्रॉट डेड बताया।

 | 
Family alleges medical negligence after 23-year-old woman dies following childbirth at Gangadtalai CHC in Banswara.

 

 

बांसवाड़ा 17 जुलाई 2026 । जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र के गांगड़तलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसव के बाद एक महिला की तबीयत बिगड़ने और समय पर उपचार नहीं मिलने के आरोप के बीच उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार तेजपुरा निवासी 23 वर्षीय सरला पत्नी रमेश को गुरुवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर गांगड़तलाई सीएचसी में भर्ती कराया गया था। रात करीब 12 बजे उसने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के कुछ घंटों बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और ब्लड प्रेशर लगातार गिरने लगा।

मृतका के देवर दिनेश कुमार माईड़ा ने आरोप लगाया कि रात में कई बार ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ को बुलाया गया, लेकिन कोई समय पर नहीं पहुंचा। उनका कहना है कि इलाज में देरी के कारण पूरी रात महिला की हालत बिगड़ती रही।

परिजनों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे महिला की स्थिति अत्यंत गंभीर होने पर उसे बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल रेफर किया गया। एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। एमजी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के ससुर प्रभु और देवर दिनेश कुमार माईड़ा ने स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय पर उपचार या पहले रेफर किया जाता तो सरला की जान बचाई जा सकती थी।

बासंवाड़ा के जिला सरकारी हॉस्पिटल के पीएमओ डॉ राजीव गौतम ने बताया की ये मामला बांसवाड़ा के गांगड़ तलाई क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार तेजपुरा निवासी 23 वर्षीय सरला पत्नी रमेश को गुरुवार देर रात समुदायक स्वास्थ केंद्र (सीएचसी ) उसके परिजनों द्वारा प्रसव के चलते लाया गया था, देर रात उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला हॉस्पिटल बांसवाड़ा में रेफर किया गया। उसके परिजन उसे सुबह करीब 8.30 पर  लेकर हॉस्पिटल पहुंचे जहाँ डॉक्टर्स ने जब उसकी नब्ज देखी तो ना नब्ज थी न ही ब्लड प्रेशर रेकॉर्डबल था,और ना ही कोई और जीवन के लक्षण थे जिसपर डॉक्टर्स दौरा उसे ब्रॉट डेड ( मरी हुई अवस्था में ) घोषित किया गया। बाद में उसके परिजनों को उसकी हालत की जानकारी दे दी गई और शव को मोर्चरी में पोस्टमॉर्टेम के लिए रखवा दिया गया।  

उन्होंने कहा की डॉक्टर्स द्वारा सिर्फ मृतक के परिजनों को पोस्टमॉर्टेम का सुझाव दिया जाता है लेकिन इसका निर्णेय पूरी तरह उनका ही होता है। आबो आगे की कार्याही तभी की जाएगी जब उनका कोई निर्णेय आजाए। साथ ही उन्होंने मृतक के परिजनों द्वारा डॉक्टर्स पर लगाए गए लापरवाही के आरोपों के बारे में कोई भी जानकारी होने से इंकार कर दिया।    

#Banswara #Rajasthan #MaternalHealth #HospitalNegligence #MedicalNegligence #Healthcare #Childbirth #BreakingNews #RajasthanNews #MGHospital #Gangadtalai #PublicHealth #WomenHealth #IndiaNews #UdaipurTimes

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News